शहर के व्यापारियों ने एडीएम सिटी से की मुलाकात

Meerut। वहीं प्रदेश सरकार के आदेश के बाद शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री संजय जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने रविवार की बंदी खत्म करने पर एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धन्यवाद ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों व व्यापारी हित को देखते हुए हमारे प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेकर समूचे उत्तर प्रदेश से लॉकडाउन की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया। जिससे संपूर्ण मेरठ उत्तर प्रदेश के व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। एडीएम सिटी नगर से मिलने वालों में नवीन गुप्ता, संजय जैन, उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी, नरेंद्र सिंह करनैल, गौरव शर्मा, अनुज सिंघल, लल्लू मक्कड़, परविंदर त्यागी, संजीव जिंदल, अमित बंसल मीडिया प्रभारी आदि व्यापारी शामिल रहे।

हम लगातार प्रदेश सरकार से व्यापारियों के हित में साप्ताहिक बंदी समाप्त करने की मांग कर रहे थे यह व्यापारियों के हित में देर से ही सही सही निर्णय लिया गया है।

नवीन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल

व्यापारियों को शनिवार व रविवार की बंदी से काफी नुकसान हो रहा था। इस आदेश के आने के बाद व्यापारी अपना शत प्रतिशत व्यापार कर सकेंगे।

संजय जैन, महामंत्री संयुक्त व्यापार मंडल

रविवार को रक्षाबंधन है। ऐसे में व्यापारियों को यह पूरी उम्मीद थी कि सरकार व्यापारियों के हित में निर्णय लेगी। हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं।

नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ

हम लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर साप्ताहिक बंदी खत्म करने की मांग कर रहे थे। हमारी मांगों पर प्रदेश सरकार ने गौर किया और बंदी खत्म की। यह काफी राहत दी गई है।

अमित बंसल, महामंत्री सदर व्यापार मंडल

इस निर्णय से ना केवल फुटकर विक्रेताओं को बल्कि हर प्रकार के व्यापारी को काफी राहत मिलेगी। रविवार का बाजार बंद होने से खुद शहर के लोग परेशान थे। शॉपिंग के लिए समय नही मिल पा रहा था। अब बाजार अपनी पुरानी गति पर वापस आएगा।

मनोज गुप्ता, वैश्य समाज जिला अध्यक्ष

Posted By: Inextlive