-शुक्रवार देर रात परीक्षितगढ़ संपर्क मार्ग पर गांव सठला में हुआ हादसा

Mawana : परीक्षितगढ़ संपर्क मार्ग पर गांव सठला में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फौजी की मौत हो गयी। जबकि फौजी के मामा बाल-बाल बच गए।

ये है मामला

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खटकी निवासी फौजी 26 वर्षीय अर्जुन गोस्वामी पुत्र स्व। ओमवीर शुक्रवार को रुड़की से बाइक पर अपने मामा संजय निवासी इमली के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव सठला पहुंचे तो अधिक कोहरे होने से बाइक चलाना मुश्किल हो गया। इस बीच सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अर्जुन सड़क पर गिर गए। चालक ने ट्रक नहीं रोका और वह फौजी को रौंदते हुए चला गया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा मामा हादसे में बच गए। एसएसआइ नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

छुट्टी पर आए थे

परिजनों ने बताया कि अर्जुन को करीब छह वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। ट्रे¨नग रुड़की में संपन्न हुई थी। वर्तमान में राजौरी सेक्टर के पुंछ में तैनात थे। अब उनका ट्रांसफर जोधपुर के लिए हो गया था। ट्रांसफर पर मिली छुट्टी पर वह घर आए हुए थे। वे दो भाइयों में सबसे बड़े थे। ढाई वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।

सैनिकों ने अंतिम सलामी दी

सड़क दुर्घटना में मारे गए फौजी अर्जुन 63 इंजीनिय¨रग रेजीमेंट की 39आरआर में तैनात थे। गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मेरठ से पहुंचे सूबेदार नारायण दास शर्मा की अगुवाई में जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। छोटे भाई विकास ने मुखाग्नि दी।

Posted By: Inextlive