राज्य सरकार की अनुमति के बाद रोडवेज की संचालन की तैयारी

Meerut। कोरोना काल में राजस्थान और पंजाब के लिए बंद रही रोडवेज की बस सेवाओं के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। मेरठ डिपो से इन राज्यों के लिए 20 बसें जाती हैं। एआरएम आरके वर्मा ने बताया कि बसों को संचालन के लिए बसों को तैयार किया जा रहा है। स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। जयपुर, बालाजी मेंहदीपुर जैसी जगहों के लिए यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। यात्री दिल्ली जा कर बसें पकड़ते थे। रोडवेज अभी तक इन बसों को गोरखपुर, लखनऊ और पूर्वाचल के यात्रियों को ले जा रहा था। अब इन बसों को पूर्व निर्धारित रूटों पर चलाया जाएगा।

यह समय है राजस्थान और पंजाब जाने वाली बसों का

मेरठ - जयपुर - अजमेर - शाम 7.30, रात 9.00 और 10 बजे।

मेरठ से जयपुर सुबह सात बजे।

मेरठ से बाला जी मेंहदीपुर - 7.30 बजे सुबह।

मेरठ से अलवर दिन में 11 बजे।

मेरठ से अंबाला - सुबह 7, 8, 9 और 10 बजे।

मेरठ से करनाल सुबह 6 और 8 बजे।

मेरठ से पानीपत वाया करनाल - सुबह 11 बजे।

Posted By: Inextlive