- दो लोगों को लगी गोली, लड़की के घर पहुंचा प्रेमी

- पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Meerut: मेडिकल थाना क्षेत्र की कालोनी सरदार पटेलनगर में रविवार की रात 10 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायारिंग से कालोनी में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। साथ ही आरोपी चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की मां को भी हिरासत में लिया है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी

कालोनी के ही निवासी पुनीत भड़ाना का पड़ोस की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों की चेतावनी के बाद भी रविवार की रात पुनीत अचानक प्रेमिका के घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों ने उसकी बाइक छीन ली और उसे वहां से भगा दिया।

दर्जनों थे साथ में

पुनीत कुछ ही देर बाद करीब 12 दोस्तों के साथ दोबारा लड़की के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। प्रत्यदर्शियों के अनुसार कई करीब 10 से 12 फायर किए गए। जिनमें से एक गोली लाला राम व छर्रे कलुआ के लगे। दोनों को ही घायल अवस्था में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मां को लिया हिरासत में

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुनीत, पिता भिखारी, सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कि या है।

घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-रविन्द्र वशिष्ठ, थाना अध्यक्ष मेडिकल थाना

Posted By: Inextlive