- तीन साल पहले भी रहा था इस प्रकार का मौसम

- इस बार भी लगातार बनी हुई है सुबह-शाम की सर्दी

Meerut। लोगों को मार्च में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। अमूमन होली के बाद गर्मी रहती है, लेकिन इस बार सर्दी बनी हुई है। गुरुवार को भी मौसम बार-बार करवट बदलता रहा। कभी आसमान में बादल छा गए तो कभी सूरज निकल आया।

-मौसम में 20 मार्च तक रहेगा उतार-चढ़ाव

-न्यूनतम तापमान कम होने से ठंडक का अहसास।

-बारिश या बूंदाबांदी के भी हैं आसार।

-पहाड़ों पर बर्फबारी हुई तो बढ़ सकती है सर्दी।

-दक्षिणी विक्षोभ के चलते स्थिर नहीं हो रहा मौसम।

- तीन दिन बाद मौसम में ठहराव आने की संभावना।

16 मार्च का तापमान

साल अधिकतम न्यूनतम

2013 28.3 11.7

2014 30.0 15.7

2015 26.0 12.5

2016 27.4 14.1

2017 30.2 13.2

मौसम 20 मार्च तक यूं ही बना रहेगा। बारिश भी हो सकती है। उसके बाद मौसम में गर्मी आ जाएगी।

-डॉ। ब्रजमोहन मौसम वैज्ञानिक

ये बरतें सावधानी

- रात के समय घर से निकलते समय जरूर पहनें गर्म कपड़े

- रात में सोते समय पंखा चलाने से बचें।

- नहाने या पीने में बिल्कुल ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें।

Posted By: Inextlive