पूरा हुआ जिला बार एसोसिएशन का चुनाव, विजय पैनल को एक ही पद

विजय जुलूस में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना भूले वकील

छोड़ी गई आतिशबाजी, कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना कल

Meerut। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को वीके शर्मा पैनल ने जीत का परचम फहराया। अध्यक्ष और महामंत्री समेत सात पदों पर वीके शर्मा पैनल के सभी प्रत्याशी विजयी रहे। विजय शर्मा पैनल के एकमात्र प्रत्याशी को संयुक्त सचिव प्रकाशन पर जीत हासिल हुई। उधर, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना सोमवार को सुबह 11 बजे से होगी।

दो थे पैनल

महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे से मतगणना शुरू हुई, जो सवा तीन बजे तक चली। एसोसिएशन के चुनाव में दो पैनल मैदान में थे। इनमें एक पैनल वीके शर्मा व दूसरा विजय शर्मा का पैनल था। वीके शर्मा पैनल के सात प्रत्याशी विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर वीके शर्मा, महामंत्री मुकेश कुमार त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार गुर्जर, कोषाध्यक्ष हरगोविंद सिंह सिरोही, संयुक्त सचिव प्रशासन रेखा व संयुक्त सचिव पुस्तकालय अंकुर प्रकाश शर्मा विजयी रहे हैं। वहीं, संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर विजय शर्मा पैनल के धीरेंद्र कुमार विजयी रहे हैं।

आतिशबाजी और जुलूस

वीके शर्मा पैनल के चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने खुशी में आतिशबाजी की तथा विजयी सभी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों की मतगणना सोमवार को सुबह 11 बजे से महात्मा गांधी सभागार में की जाएगी।

विजयी पदाधिकारियों को मिले मत

अध्यक्ष वीके शर्मा 344

महामंत्री मुकेश कुमार त्यागी 360

वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार 360

उपाध्यक्ष संजय कुमार गुर्जर 355

कोषाध्यक्ष हरगोविंद सिंह सिरोही 332

संयुक्त सचिव प्रशासन रेखा 366

संयुक्त सचिव पुस्तकालय अंकुर प्रकाश शर्मा 386

संयुक्त सचि प्रकाशन धीरेंद्र कुमार 336

Posted By: Inextlive