गाड़ी में साथ-साथ चले क्षेत्रीय और महानगर अध्यक्ष

जिला व महानगर इकाई भी रहे साथ

Meerut : रविवार को शहर का सियासी परिदृश्य बदला नजर आया। विधान परिषद सदस्य की शपथ लेकर शहर पहुंचे अश्विनी त्यागी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सर्किट हाउस पहुंच कार्यकर्ताओं का आभार जताया व कहा कि वे पार्टी के भरोसे और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा

महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि अश्विनी त्यागी के एमएलसी बनने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी को गत दिनों एमएलसी बनाया गया। रविवार शाम पांच बजे उनका काफिला धीरखेड़ा पहुंचा, जहां हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, पूर्व विधायक रवींद्र भड़ाना, नरेश गुर्जर, अंकुर मुखिया ने स्वागत किया। फफूंदा में अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक डा। सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने उनका स्वागत किया।

सर्किट हाउस में मिले सांसद

वे एल ब्लाक शास्त्रीनगर, पीवीएस माल होते हुए तेजगढ़ी पहुंचे। युवा मोर्चे ने अध्यक्ष वीनस शर्मा की अगुआई में अश्विनी त्यागी का स्वागत किया। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल आदि ने सर्किट हाउस पहुंच नव निर्वाचित एमएलसी को शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में महानगर महामंत्री महेश बाली, अरविंद मारवाड़ी, राजकुमार सोनकर, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी व विवेक रस्तोगी ने सहयोग किया।

Posted By: Inextlive