समारोह स्थल पर सरकार का संदेश देने के लिए गीतों का भी खूब सहारा लिया गया। गीतों के माध्यम से जहां अयोध्या में मंदिर निर्माण की बात कही तो वर्ष 2022 में सरकार बनने को लेकर भी गीत बजाए गए। योगी सरकार के कार्यों को भी गीतों के माध्यम से बताया गया। वीडियो भी चलाई गई। वहीं सीएम योगी के मंच पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल उत्पाद प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंचे। भाजपा के स्थानीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। मंच पर उनका स्वागत शंखनाद से हुआ।


मेरठ, (ब्यूरो)। केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर गुरुवार सुबह मेरठ दक्षिण विधायक डा। सोमेंद्र तोमर के घर पहुंचे, और नाश्ता किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। इससे पहले विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता देवतुल्य हैं, और उन्हीं के परिश्रम की नींव पर पार्टी सत्ता में है। कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रवेश से पहले परतापुर बाइपास पर भी केंद्रीय मंत्री का जबरदस्त स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बाद में अनुराग ठाकुर विधायक सोमेंद्र के साथ कृषि विवि परिसर में आयोजित भाजपा की मीडिया वर्कशाप में पहुंचे। यहां पर केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मीडिया सेल को प्रचार एवं प्रसार के मसलों पर जानकारी दी। बाद में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भी मिले। हर बल्ले पर थे आटोग्राफ


समारोह में आमंत्रित किए गए सभी अतिथियों को क्रिकेट का बैट उपहार स्वरूप दिया गया। विशेष रूप से तैयार किए गए हर बल्ले पर पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले सभी 17 खिलाडिय़ों के आटोग्राफ थे। वृत्तचित्र चलाकर ताजा की यादें

कार्यक्रम में सम्मानित किए गए खिलाडिय़ों के सम्मान में एक वृत्तचित्र भी सरकार ने तैयार कराया। इस वृत्तचित्र में सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों के उस पल को संग्रहित किया गया जब उन्होंने टोक्यो में पदक हासिल किया। करीब तीन मिनट की इस वीडियो को देखकर जहां खिलाडिय़ों की स्वर्णिम यादें एक बार फिर ताजा हो गई, वहीं मंच से लेकर दर्शक दीर्घा में मौजूद खिलाड़ी व आमजन ने काफी देर तक तालियां बजाईं।

Posted By: Inextlive