- कैलाशपुरी में एक बंद दुकान के आगे बेसुध पड़ी थी महिला

- नौचंदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की कोशिश की

Meerut: नौचंदी क्षेत्र के नंदन सिनेमा के पास कैलाशपुरी मार्ग स्थित अजय इलैक्ट्रिक व‌र्क्स की दुकान के बाहर रात को महिला बैहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के मुंह पर पानी के छींटे मारकर उसे हौश में लाने की कोशिश की गई। महिला अपना पता भी नहीं बता सकी। लोगों में चर्चा थी कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद उसे यहां फेंका गया है।

क्या है मामला

शनिवार रात करीब दस बजे अजय इलैक्ट्रिक व‌र्क्स की दुकान के बाहर लोगों ने एक महिला को बैहोशी की हालत में लेटा देखा। क्षेत्रीय लोगो सिनेमा हॉल स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कई बार महिला से उसका नाम, पता, पति के बारे में पूछा, लेकिन महिला की बताने में जुबान लड़खड़ा रही थी। वह आंखों को चाहकर भी ठीक से नहीं खोल पा रहा थी।

होश में आने का इंतजार

लोगों में चर्चा थी कि कोई ट्रक वाला महिला को अगवा कर बिहार की ओर से लाया होगा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर महिला को यहां छोड़ गया। एसओ नौचंदी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला जब तक होश में नहीं आती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। महिला के इलाज को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posted By: Inextlive