Meerut : कोतवाली थाना एरिया में हापुड़ अड्डे पर बाइक सवार एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने वाले बदमाश फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जहां घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस इस मामले में चकर घिन्नी बनती दिखाई दी।

यह था मामला

भगत सिंह मार्केट में सुशील पुत्र बुद्धू परिवार के साथ रहता है। बुधवार की रात वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही भगत सिंह मार्केट पहुंचा वहां पहले से ही खड़े कुछ युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। सुशील को एक गोली लगी और वह गिर गया। इसके साथ ही फायरिंग करने वाले आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर इकठ्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। जहां मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने पूछताछ की। इससे पहले ही घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

Posted By: Inextlive