- 18 वर्ष से 44 वर्ष के 7008 लाभाíथयों को लगी वैक्सीन

डीएम कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महाभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। सीएमओ डॉ। वीबी सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न केन्द्रों, चैरिटेबल अस्पतालों सहित 111 सत्रों का आयोजन कर 10753 लाभाíथयों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 8159 को प्रथम डोज तथा 2594 को दूसरी डोज लगायी गई। इसी क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 3745 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं 44 केंद्रों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के 7008 लाभाíथयों का टीकाकरण किया गया। इसमें 5050 को पहली डोज और 1958 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा अभिभावक स्पेशल तीन केंद्रों पर 251 लोगों को टीका लगाया गया।

आज रविवार कोविड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा शुरू

कोविड-19 टीकाकरण का महाभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। रविवार सुबह 10 बजे से 18 वर्ष से 44 वर्ष के लाभाथियों का रजिस्ट्रेशन खुल जाएगा। सभी लाभार्थी अपने मोबाइल से या जन सेवा केंद्र से अपना रजिस्ट्रेशन कराकर स्लॉट अवश्य बुक करा लें। सीएमओ ने बताया कि 7 से 12 जून 2021 तक पूरे एक सप्ताह के लिए पोर्टल पर स्लॉट खोले जा रहे हैं। सभी लाभार्थी सुबह 10 बजे से अपना स्लॉट अवश्य बुक करा लें। और अपने शेड्यूल के अनुसार ही अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे

Posted By: Inextlive