नक्शा पास करने में वीडीए को 14 गुना राजस्व
वाराणसी (ब्यूरो)। विकास प्राधिकरण ने मानचित्र स्वीकृति को गति दे दी है। आनलाइन प्रक्रिया से पूरी कवायद को सुलभ बना दिया है। इसका परिणाम है कि 31 मार्च को बीते वित्तीय वर्ष 2021-22 में 14 करोड़ 85 लाख से अधिक वसूली हुई। वित्तीय वर्ष 2020-21 में मानचित्र स्वीकृति से मिले राजस्व एक करोड़ 87 की तुलना में यह राजस्व 14 गुना अधिक है।
वीडीए वीसी ने की सराहना मानचित्र स्वीकृति पर मिले बड़े राजस्व को लेकर वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने मातहतों की सराहना की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस राजस्व से दो गुना लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। यह उपलब्धि जनता को सहूलियत देने का परिणाम है। प्राधिकरण ने समय-समय पर विशेष मानचित्र स्वीकृति कैंप लगाया गया। ओबीपीएएस प्रणाली पर पंजीकृत वास्तुविदों, सिविल अभियंताओं व अन्य तकनीकी विशेषज्ञों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुए। सक्रिय हुआ हेल्प डेस्कप्राधिकरण परिसर में स्थापित हेल्पडेस्क को अति सक्रिय किया गया। टोल फ्री नंबर 18001200288 के अलावा मोबाइल नंबर 7518102859 पर भी दूरभाष से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ईशा दुहन ने प्राधिकरण की इस उपलब्धि पर विभागीय टीम के साथ जनता को हार्दिक बधाई दी। मातहतों को लगन व निष्ठा से ऐसे ही कार्य करने की अपील की। जनता से अपील किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति कराए निर्माण न करें.
वित्तीय वर्ष 2021-22 का राजस्व -अप्रैल : 1499417 -मई : 1593260 -जून : 9739367 -जुलाई : 19519379 -अगस्त : 13361197 -सितंबर : 19090179 -अक्टूबर : 8321186 -नवंबर : 9573746 -दिसंबर : 6273529 -जनवरी : 8501702 -फरवरी : 28421143 -22681582 : -कुल : 148575687