-आम जनता को क्विक रिस्पॉस देने के लिए लिया गया निर्णय

बनारस पुलिस कमिश्नरेट में जल्द ही 18 नए दो व चार पहिया पीआरवी वाहन पुलिस के बेड़े में शामिल होंगे। इसके लिए मुख्यालय पर डिमांड भेजी जा चुकी है। आम जनता को तत्काल सुरक्षा और सहायता देने के लिए पुलिस कमिश्नर ने इसकी मांग की है। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से ही शहर में पुलिस व्यवस्थाओं में बदलाव होने शुरू हो गए हैं।

शहर में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त ने जिम्मेदार अधिकारियों को उनके अनुसार विशेष जिम्मेदारी दे रखी है। बनारस गलियों का शहर है। यहां कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाते हैं और सभी थानों पर पुलिस के पास केवल एक सरकारी चार पहिया वाहन ही है। वैसे तो थानों पर पीआरवी वाहन पहले से हैं, लेकिन विवाद या बड़ी घटना होने पर पुलिस समय से नहीं पहुंच पाती है। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर ए। सतीश गणेश ने 18 पीआरवी वाहनों की डिमांड मुख्यालय पर भेजी है। उम्मीद है कि जल्द ही वाहनों को बनारस कमिश्नरेट को मुहैया हो जाएगा।

:::कोट :::

आम जनता को क्विक रिस्पांस देने के लिए हमने और 18 दो व चार पहिया पीआरपी वाहनों की डिमांड मुख्यालय को भेजी है। बेहतर संसाधान और पर्याप्त पुलिस फोर्स होने पर ही क्राइम को कंट्रोल किया जा सकता है।

ए.सतीश गणेश

पुलिस कमिश्नर

Posted By: Inextlive