-होम आइसोलेशन में रह रहे 69 और अस्पतालों में इलाज करा रहे 43 सहित 112 मरीज हुए स्वस्थ

-कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 3753

बनारस में बुधवार को कोरोना संक्रमितों के छूने वाला 200 का आंकड़ा गुरुवार को भी जारी रहा। बीएचयू लैब से आई कुल 855 लोगों की रिपोर्ट में 210 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई। जबकि चेतगंज थाना क्षेत्र की जियापूरा निवासिनी 45 वर्षीय महिला की मेडविन हॉस्पिटल में तथा दुर्गाकुंड निवासी 76 वर्षीय पुरुष का सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू में सहित 2 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वही गुरुवार को होम आइसोलेशन में रह रहे 69 तथा अस्पतालो में इलाज करा रहे 43 सहित कुल112 मरीज स्वस्थ हुए। इस तरह बनारस में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3753 हो गई है। जबकि होम आइसोलेशन में रह रहे 722 तथा अस्पतालों में इलाज करा रहे 1346 सहित कुल 2068 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1611 है। जबकि 74 लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है।

यहां से मिले संक्रमित मरीज

संक्रमित पाए गए मरीज करौंदी सुंदरपुर, पड़ाव सुजाबाद, हाथी बाजार कपसेठी, जंगमबाड़ी दशाश्वमेध, सिगरा महमूरगंज, छोटी गैबी, शुभ निकेतन ब्रिज एनक्लेव सुंदरपुर, रामधनी सेठ कटरा छोटा लालपुर, हुकूलगंज, सरसौली भोजुबीर, फरीदपुर सारनाथ, पीएससी हरहुआ, शिवपुरवा सिगरा, काजीपूरी खुर्द सोनिया, गंगा अपार्टमेंट सनराइज टाउन घोसाबाद, कालिया नगर गुरूबाग यूपीएससी अशफाक नगर थाना लक्शा, डीएलडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी, आनंद नगर कॉलोनी कंदवा, अकथा सारनाथ, पहाड़ी गेट, माधोपुर कॉलोनी सिगरा, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, टकटकपुर गैस गोदाम के पास, पीएचसी आदमपुर, पुराना कांशीराम आवास शिवपुर, लल्लापुरा सिगरा, बादशाह बाग फातमान रोड थाना सिगरा, मीरापुर बसही यूपीएससी अर्दली बाजार, सोनिया पानी टंकी जद्दूमंडी यूपीएससी अशफाक नगर थाना लक्शा, नई बस्ती हुकूलगंज, जदूमंडी थाना लक्सा, भीमनगर सूअर बड़वा सिकरौल थाना कैंट, डिठौली महाल वार्ड नं0-15 सिकरौल भोजूबीर थाना कैंट, वरुणा गार्डन के सामने मल्हनी बस्ती वार्ड नंबर 21 सिकरौल थाना कैट, बादशाह बाग थाना सिगरा, खजूरी, नया कांशी राम आवास शिवपुर, खोजवा बाजार थाना भेलूपुर, बेनिया, डीएलडब्ल्यू, सीर गोवर्धन बीएचयू, हौज कटोरा वार्ड नंबर 77 थाना दशाश्वमेध, सदानंद बाजार मदनपुरा थाना दशाश्वमेध, अकथा ओम नगर कॉलोनी थाना सारनाथ, कोलहुआ विनायक थाना भेलूपुर, काशी एनक्लेव अकथा पहडि़या, अशोक विहार कॉलोनी पांडेपुर, हुकूलगंज नई बस्ती, लहरतारा, बड़ा गणेश मैदागिन, सिकरौल थाना कैंट, पहडि़या थाना सारनाथ, विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी अर्दली बाजार, मंगारी बाबतपुर, छोटा लालपुर, करधना, रघुनाथपुर, जंगमबाड़ी थाना दशाश्वमेध, जैतपुरा, गोविंदपुरा थाना चौक, कैंट डिपो, पांडेपुर, पंचकोशी, जंसा, बड़ागांव, प्रहलाद घाट थाना आदमपुर, फूलपुर, मेहंदीगंज, राजातालाब थाना रोहनिया, डीएलडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी, घोसिला, मिर्जामुराद सीएससी आराजीलाइन, धरमवीर नगर, टोडरपुर थाना रोहनिया, सिद्धार्थ अपार्टमेंट शास्त्री नगर थाना सिगरा आदि क्षेत्र है।

सभी एरिया होंगे हॉटस्पॉट

नवलपुर गंगापुर थाना सेवापुरी, कमच्छा छित्तूपुर, गा?धी नगर थाना सिगरा, पान दरीबा चका चक लेन, प्लॉट नंबर 40 गांधी नगर सिगरा, तुलसीपुर थाना मंडुआडीह, ओम नगर कॉलोनी फेज 2 मुन्ना स्वीट्स उदयपुर के नजदीक थाना पांडेपुर, सेंट्रल जेल रोड वरुणा गार्डन के पास भीम नगर, सिद्धार्थ कंपलेक्स सिगरा, कनकपुर पिंडरा बाजार थाना फूलपुर, उमराहा डोमनपुर थाना चौबेपुर, वीआईपीएल ड्रीम्स बीएचईएल के पीछे तरना बाजार थाना शिवपुर, ब्रिजर्स कॉलोनी महमूरगंज, हनुमानपुरा थाना भेलूपुर, काजीपुरा खुर्द औरंगाबाद, अत्रे निवास नगवा हेरिटेज हॉस्पिटल के पास थाना लंका, फरीदपूरा सोनारपुरा थाना भेलूपुर, एसपी सíजकल, त्रिमूíत हॉस्पिटल, गाजीपुर औरंगाबाद, दलहटा चेतगंज, संवेदना हॉस्पिटल न्यू कॉलोनी रविंद्रपुरी, काशीविद्यापीठ रोड, सुश्रुत हॉस्पिटल बीएचयू, बृजवास कॉलोनी महमूरगंज, गजाधरपुर, जंगमबाड़ी, नरिया थाना लंका, चुनार रोड, चोलापुर, बड़ी गैबी बजरडीहा, केवी बीएचयू, नया महादेव राजघाट, जगतगंज, सुसुवाही, अनंतपुर मंगलपुर, श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, उगापुर, अस्सी, मंडुवाडीह, छित्तूपुर, कबीर नगर कॉलोनी बीएचयू, कृष्णानगर सामने घाट, सरायनंदन सुंदरपुर, नक्खीघाट, चौकाघाट, आदित्य नगर, आईएमएस, संजय नगर थाना लालपुर, जेपी नगर बजसडीह ककरमत्ता, नवलपुर बसही, सोनारपुर, फुलवरिया, कुंज आशा स्टोर महमूरगंज कॉलोनी, लहुराबीर तथा लेडी डॉक्टर हॉस्टल बीएचयू से है। यह सभी हॉटस्पॉट एवं कंटेनमेंट जोन बनेंगे।

Posted By: Inextlive