- संक्रमित मरीजों की संख्या 525, 14 मरीज हुए डिस्चार्ज

धीरे-धीरे ही सही, मगर बनारस में अब कोरोना की चाल तेज हो गई है। एक से शुरु हुई संक्रमित मरीज की संख्या का ग्राफ बुधवार को अब तक के सबसे बड़े नंबर तक पहुंच गया। बुधवार को बीएचयू से आई 444 सैंपल की रिपोर्ट में 29 नए कोरोना पॉजिटिव केस कंफर्म मिले। जबकि एक मरीज की मौत भी हो गई। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 525 हो गई है। 307 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 198 तक पहुंच गई है। बुधवार को कुल 467 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 12269 सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें से 11609 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुका है। 660 सैंपल का रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कांटैक्ट में आए मरीज ज्यादा

पॉजिटिव आये 29 मरीजों में से 22 वर्षीय पहली महिला मरीज सुल्तानपुर रामनगर, की रहने वाली है। यह मरीज एक निजी चिकित्सालय में कार्यरत है। 40 वर्षीय दूसरी महिला मरीज सेवकराम सदावर्ती गली ठठेरी बाजार की रहने वाली है। यह मरीज एक गृहिणी है। 27 वर्षीय तीसरा पुरूष मरीज आलोक नगर कॉलोनी मीरापुर का रहने वाला है। यह 23 जून को नई दिल्ली से वाराणसी आया था। 22 वर्षीय चौथा पुरूष मरीज एवं 44 वर्षीय पांचवीं महिला मरीज सुंदरम पैराडाइज नाटी इमली के रहने वाले हैं। ये पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 25 वर्षीय छठां पुरूष मरीज राधा कटरा गली हुकुलगंज का रहने वाला है। यह पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट का है। 11 वर्षीय सातवां पुरूष मरीज 16 वर्षीय आठवां पुरूष मरीज एवं 40 वर्षीय नौवीं महिला मरीज बडालालपुर चांदमारी थाना शिवपुर के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 45 वर्षीय दसवीं महिला मरीज काश्मीरीगंज थाना भेलूपुर की रहने वाली है। यह एक निजी चिकित्सालय में सफाई कर्मी है।

सेल्स मैनेजर भी पॉजिटिव

22 वर्षीय 11वां पुरूष मरीज काजीपुरा सोनिया थाना सिगरा का रहने वाला है। यह मरीज पेशे से सेल्स मैनेजर है। 50 वर्षीय 12वां पुरूष मरीज त्रिलोचन बाजार थाना आदमपुर का रहने वाला है। यह मरीज दुकान चलाता है। 40 वर्षीय 13वां पुरूष मरीजग् 27 वर्षीय 14वां पुरूष मरीज एवं 18 वर्षीय 15वां पुरूष मरीज चंद्रिका नगर कॉलोनी थाना सिगरा के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट का है। 57 वर्षीय 16वां पुरूष मरीज 28 वर्षीय 17वीं महिला मरीज एवं 32 वर्षीय 18वां पुरूष मरीज रिजवी गली थाना चौक के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 80 वर्षीय 19वां पुरूष मरीज 70 वर्षीय 20वीं महिला मरीज एवं 30 वर्षीय 21वीं महिला मरीज नक्काश बनारसी कटरा नाटी इमली थाना कोतवाली के रहने वाले हैं। ये पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 22 वर्षीय 22वीं महिला मरीज 21 वर्षीय 23वीं महिला मरीज एवं 14 वर्षीय 24वां पुरूष मरीज जुगुल टोला थाना आदमपुर के रहने वाले हैं। ये पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं।

55 साल के व्यक्ति की मौत

40 वर्षीय 25वीं महिला मरीज एवं 46 वर्षीय 26वां पुरूष मरीज बघाडा थाना भेलूपुर के रहने वाले हैं। ये मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट के हैं। 39 वर्षीय 27वीं महिला मरीज निराला नगर शिवपुरवा थाना सिगरा की रहने वाली है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट की है। 56 वर्षीय 28वां पुरूष मरीज दानगंज थाना चोलापुर का रहने वाला है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट का है। 50 वर्षीय 29वीं महिला मरीज सूतटोला थाना चौक की रहने वाली है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के कांटैक्ट की है। 55 वर्षीय पुरूष मरीज निवासी सदर महाल मुकीमगंज थाना आदमपुर को 21 जून को बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर बीएचयू में भर्ती कराया गया था। भर्ती के दौरान ही 21 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट 22 जून को पॉजिटिव आयी। इस मरीज की इलाज के दौरान 30 जून की देर रात मौत हो गयी। यह मरीज पिछले 10 सालों से शुगर की दवा खा रहा था।

14 मरीज डिस्चार्ज

बीएचयू में भर्ती एक, आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह और ईएसआईसी में भर्ती 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। कुल मिलाकर बुधवार को 14 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 247 है। जिले में सात नए हॉटस्पॉट बनाये गये। जिसमें अवधगिरि सोनारपुरा, डीकापुर थाना चौबेपुर, एआईआर बटुआपुर थाना चोलापुर, मोतीझील थाना भेलूपुर, जानकी नगर थाना भेलूपुर पियरी, पोखरी थाना चेतगंज एवं काशीपुरा थाना कोतवाली ग्रीन जोन में आए हैं। इस प्रकार अब तक 127 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। ऑरेंज जोन में 19 तथा रेड जोन में 101 हॉटस्पॉट है। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 120 है।

Posted By: Inextlive