बनारस में 66 मिमी बरसात वर्ष 2015 में दर्ज की गई 103 मिलीमीटर बारिश

वाराणसी (ब्यूरो)बनारस में पिछले 24 घंटे में 66 मिमी बरसात ने नया रिकार्ड बना दिया है। सात साल बाद एक दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले वर्ष 2015 में एक दिन में 103 मिलीमीटर बारिश हुई थी। आसमान से बरसी अथाह जलराशि ने दूसरी ओर स्मार्ट हो चुके शहर के जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट तो दर्ज की ही गई, लेकिन चौक-चौराहों, गली-मोहल्ले, सड़कें और पटरियां पर जलजमाव से घंटों नागरिकों को परेशानी होती रही.

जनजीवन अस्त-व्यस्त

जनपद में बुधवार को सुबह से हो रही रूक-रूककर बारिश में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर 12 बजे के बाद चार घंटे तक मौसम सामान्य रहा, मगर उसके बाद थोड़ी हवा चली और बादल घिरे। लेकिन, उसके बाद फिर से मौसम सामान्य हो गया। हालांकि धूप बिल्कुल भी नहीं रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी पूरे दिन बारिश हो सकती है।

3 तक धूप खिलने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान के अलर्ट और चेतावनी को देखें तो यह बारिश गुरुवार तक रूकने वाली नहीं है। 30 जून के बाद ही बारिश की रफ्तार कम पड़ेगी। प्रो एसएन पांडेय का कहना है कि 30 जून तक ऐसी ही बारिश होगी। उसके बाद थोड़ी कम हो सकती है। अब 3 जुलाई तक धूप दिखने की उम्मीद कम ही है। यह मानसून सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में किया है। अब यह पश्चिमी की ओर बढऩे लगा है.

ठंड का अहसास

जनपद में बारिश के बाद तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को मैक्सिमम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान के डाउन होने से पब्लिक सुबह में ठंड का अनुभव कर रही है। वातावरण में शांत हवा की नमी 98 फीसदी रही। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन काफी बारिश अधिक मात्रा में आंकी जा रही है। तीन जुलाई के बाद मौसम में फिर से गर्मी का एहसास होने लगेगा। शहर का औसत रूप से एयर क्वालिटी इंडेक्स 47 प्वाइंट पर बना हुआ है.

आकाशीय बिजली से दो झुलसे

वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्ति झुलस गए। वहीं एक कच्चा मकान गिर गया। चिरईगांव प्रतिनिधि के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के ङ्क्षसहवार गांव के सच्चाराम यादव मंगलवार को खेत की ओर गया था। उसके साथ पुरुषोत्तम यादव भी था। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। सेवापुरी प्रतिनिधि के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के पचवार गांव में बुधवार की सुबह तेज बारिश से जित्तन विश्वकर्मा का कच्चा घर गिर गया। उसके नीचे मौजूद सीमा विश्वकर्मा व उषा विश्वकर्मा मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला।

Posted By: Inextlive