लेयर ज्वेलरी विंटेज ज्वेलरी इवैल आई ज्वेलरी पर्ल ज्वेलरी कर रहीं ट्रेंड


वाराणसी (ब्यूरो)शादियों का सीजन आते ही ज्वेलरी की डिमांड बढ़ जाती है। गोल्ड और डायमंड खरीदने को दुकानों पर पर भीड़ उमडऩे लगती है। शादियों के सीजन में गोल्ड और डायमंड से ज्यादा आर्टिफिशियल ज्वेलरी की डिमांड हैै। बनारस की महिलाएं सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल ज्वेलरी को पंसद कर रही हैं। आर्टिफिशियल में एक से बढ़कर एक डिजाइन महिलाओं की पहली पंसद बनी हुई है। यह सस्ती तो होती ही है। साथ ही यह एकदम रियल गोल्ड और रियल डायमंड जैसी लगती है.

खोने और चोरी होने का नहीं डर

खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सिर्फ मेकअप और कपड़े ही नहीं बल्कि गहने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिलाओं को गहने पहनने का भी बहुत शौक होता है। पर अब महिलाओं को आर्टिफिशियल ज्वेलरी का क्रेज है। जहां आज गोल्ड की शॉप पर 5 लोग दिखाई देते हैं वहीं आर्टिफिशियल शॉप पर 20 से ज्यादा लोग दिखाई दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि बनारस में अब लोग आर्टिफिशियल ज्वेलरी के प्रति ज्यादा आकर्षित हैं। दुकानदारों के मुताबिक बनारस की 75 परसेंट महिलाएं आर्टीफिशियल ज्वेलरी को ही पसंद कर रही हैं।

महिलाएं कर रहीं पसंद

शॉप ओनर सुनीता मनिक कहती हैं कि आर्टिफिशियल में लेयर ज्वेलरी, विंटेज ज्वेलरी, इवैल आई ज्वेलरी, पर्ल ज्वेलरी, ांद बालियां ईयररिंग, अमेरिका डायमंड ज्वेलरी, बोहो ज्वेलरी, फ्लोरल ज्वेलरी, बंजारा ज्वेलरी, आर्टिफिशियल गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी महिलाओं द्वारा काफी पसंद की जा रही है। महिलाओं को यह सस्ती तो पड़ती है पर उनका इस ज्वेलरी को लेने का कारण सुरक्षा भी है। इसको खोने या चोरी होने का डर नहीं रहता है। यह ज्वेलरी होती जरूर आर्टिफिशियल है पर देखने में बिल्कुल असली सोना या हीरा लगती है.

यह ज्वेलरी कर रहीं ट्रेंड

कुछ खास दिखने के लिए नए ट्रेंड्स को जानना जरूरी होता है। आजकल फ्यूजन लुक बहुत ट्रेंड में है। शादी का सीजन हो या फिर त्योहार का, गहनों के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा होता है। महिलाओं के बीच आर्टिफिशियल ज्वेलरी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रही हैं। शादियों और त्योहारों का सीजन चल रहा है। विंटेज ज्वेलरी लगातार ट्रेंड पर चल रही हैं। यह एक ऐसी ज्वेलरी है, जो हमेशा पसंद की जाती हैं। इसे क्लासिक्स ज्वेलरी या ट्रेडिशनल ज्वेलरी भी कहा जाता है। यह गहने काफी रिच और रॉयल लुक देते हैं। विंटेज ज्वेलरी हमेशा पसंद की जाने वाली ज्वेलरी है। वहीं पर्ल ज्वेलरी की बात करे तो इसका फैशन भी सालों पुराना है.

ज्वेलरी की ढेरों ट्रेंडी डिजाइंस

आपको मार्केट में पर्ल ज्वेलरी की ढेरों ट्रेंडी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। पर्ल ज्वेलरी की सबसे ज्यादा खाश बात यह होती है कि इसे आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। हीरा सभी को पहनना पसंद होता है पर खो जाने और चोरी हो जाने के डर से हम इसे नहीं पहनते। हीरा पहनने के शौकीन लोगों के लिए अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी एक बेहतर ऑपशन है। अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी में अभी रोजगोल्ड कलर और पिंक कलर काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

अब बनारस में महिलाओं को ज्यादातर आर्टिफिशियल ज्वेलरी पसंद आ रही है। यह सस्ती तो होती ही है, साथ ही इसमें एक से बढ़कर एक डिजाइन भी ट्रेंड पर चल रही हंै। इस ज्वेलरी का खो जाने का डर भी नहीं होता हैै.

सुनीता मनिक, प्रितम ज्वेलर्स एनएक्सटी

Posted By: Inextlive