'नरक निगम' का मेयर 'पप्पू' है : आप
शहर में गंदगी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेरा निगम मुख्यालय
VARANASI शहर का कोई ऐसा कोना नहीं जहां गंदगी अपनी जगह न बनायी हो। लेकिन यहीं हाल अगर नगर निगम का भी हो तो फिर क्या। सफाई और कूड़ा उठान की समस्या को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के मुख्य कार्यालय को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने मेयर राम गोपाल मोहले को पप्पू की संज्ञा दे डाली और नगर निगम को नरक निगम बताया। उनका कहना है कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। घेराव कर रहे कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त ने सफाई और कूड़ा उठान सुनिश्चित कराने के लिए आश्वासन दिया है। गंदगी से लोग हो रहे बीमारआप कार्यकर्ता डॉ। गौरव शाह ने बताया कि शहर में गंदगी, धूल के कारण म्0 प्रतिशत लोग लंग्स की बीमारियों से जूझ रहे हैं और दमा के शिकार हो रहे है। नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभा नहीं पा रहा है। सफाई के मुद्दे पर नगर निगम पूरी तरह नाकाम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाये कि 'मेयर अपना पप्पू है, भ्रष्टाचार का चप्पू है', 'नगर निगम नहीं नरक निगम है'। प्रदर्शन करने वाले नगर आयुक्त से मिलने के बाद ही शांत हुए।