-कपसेठी में हुआ हादसा, कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार

VARANASI

कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका धाम में सोमवार को देर शाम कपसेठी-बाबतपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने दुर्गा पंडाल की रेलिंग तोड़ते हुए तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पंडाल में भगदड़ मच गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वहींवाराडीह गांव के पास बाइक व कार में भिड़ंत हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मच गया हड़कंप

सोमवार को देर शाम दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया जा रहा था। उसी समय कपसेठी की तरफ से बाबतपुर जा रही तेज रफ्तार शिफ्ट डिजायर यह कार असंतुलित होकर दुर्गा पंडाल की रेलिंग को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में भानू सिंह ब्भ् वर्ष, भोनू यादव फ्भ् वर्ष व विपत यादव 8 वर्ष घायल हो गये। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर भाग निकला। वहीं बाराडीह गांव के पास हुई घटना में अमित कुमार विश्वकर्मा ख्भ् वर्ष घायल हो गया। इसके अलावा शिवपुर थाना क्षेत्र में भी हुए हादसे में बड़ागांव के रसूलपुर निवासी सरिता यादव को बोलेरो ने धक्का मार दिया। इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posted By: Inextlive