- BHU के VC प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने 97वें कन्वोकेशन के बारे में दी जानकारी

VARANASI:

हमारा प्रयास बीएचयू को विश्व स्तर पर एक अलग मुकाम तक पहुंचाने का है। इसके लिए हमें सम्मिलित रूप से कदम उठाने होंगे। यह बातें शनिवार को बीएचयू के वीसी प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहीं। प्रो। त्रिपाठी बीएचयू के 97 कन्वोकेशन की जानकारी देने के लिए सेंट्रल ऑफिस के कमेटी रूम में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि इस बार कन्वोकेशन ड्रेस में परिवर्तन किया गया है। जिससे यहां के स्टूडेंट्स खुद को सीधी भारतीय परंपरा से जोड़ सकें और उसपर गर्व कर सकें। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत और आधुनिक भारत के बीच समन्वय और जानकारी के लिए बीएचयू में भारत समन्वय केन्द्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि ख्म् अप्रैल को कन्वोकेशन का मुख्य समारोह एम्फीथिएटर मैदान में बने पंडाल में सुबह 9.फ्0 बजे होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डॉ। जी माधवन नायर दीक्षांत भाषण देंगे। अध्यक्षता चांसलर डॉ। कर्ण सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि कन्वोकेशन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी को बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आ सके। उन्होंने बीएचयू के शताब्दी वर्ष के समापन पर होने वाले कन्वोकेशन में शामिल होने की हामी भरी है।

----

बॉक्स

गंगा के लिए बनेगा सेंटर

वीसी प्रो। त्रिपाठी ने बताया कि बीएचयू के एकेडमिक काउंसिल ने मालवीय सेंटर फॉर रिवर एण्ड वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट बनाये जाने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसके अलावा यहां लोक विद्या केंद्र की भी स्थापना होगी। जहां हमारी परंपराओं का विस्तृत अध्ययन किया जा सकेगा।

Posted By: Inextlive