-बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र में चार डिप्लोमा कोर्स को मिली मंजूरी, करेंट सेशन से तीन कोर्स

-हर डिप्लोमा कोर्स में होंगी 50-50 सीटें, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की संस्तुति

बीएचयू का वैदिक विज्ञान केंद्र भारत के प्राचीन ज्ञान पर आधारित तीन नए विशेष कोर्स इस सेशन से शुरू कर रहा है। सेशन 2021-22 से वैदिक गणित में डिप्लोमा, वैदिक विज्ञान में डिप्लोमा, वैदिक विधि शास्त्र व चित्त विज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा समेत अन्य कोर्सेस के संचालन को मंजूरी मिली है। इसमें एक चित्त विज्ञान कोर्स को अगले सेशन से शुरू किया जाएगा। हर कोर्स में 50-50 सीटें होंगी। वैदिक विज्ञान केंद्र को विश्वविद्यालय प्रशासन ने संचालन की संस्तुति की है। सप्ताह भर में विज्ञापन भी जारी हो जाएगा। बीएचयू वैदिक विज्ञान के समन्वयक प्रो। उपेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक वैदिक विज्ञान में निहित तत्वों को शैक्षणिक और एकेडमिक तंत्र में शामिल करने में इन कोर्सों की अच्छी भूमिका होगी। अब तक भारत के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में वैदिक ज्ञान-विज्ञान पर आधारित इतने पाठ्यक्रम नहीं चल रहे हैं।

Posted By: Inextlive