- वीसी प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने शाम को स्टूडेंट्स से की मीटिंग

- उनकी सिक्योरिटी को लेकर हर पहलू पर जताई चिंता

VARANASI:

बीएचयू के वीसी प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार की शाम को त्रिवेणी हॉस्टल संकुल जाकर लगभग डेढ़ घण्टे तक छात्राओं की प्रॉब्लम्स सुनकर उनका त्वरित समाधान किया व शेष समस्याओं को प्राथमिकता पर सॉल्व करने का भी आश्वासन दिया। स्टूडेंट्स से बातचीत में वीसी ने स्वीकार किया कि परिसर का माहौल बेहतर बनाने के लिए अभी सकारात्मक कार्य किये जाने की जरूरत है। वीसी ने कहा कि यूनिवर्सिटी की पहचान स्टूडेंट्स की वजह से है और यहां पर उनके चरित्र निर्माण की दिशा में निरन्तर प्रयास किये जाते हैं। वीसी ने स्टूडेंट्स को उनके विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का आश्वासन दिलाया। स्टूडेंट्स ने वीसी से स्ट्रीट लाइट लगवाने, वाहनों की गति धीमी कराने के साथ बाहरी अराजक तत्वों द्वारा उनपर फब्तियां कसे जाने जैसी समस्या की ओर कुलपति का ध्यान खींचा। इस अवसर पर डीन ऑफ स्टूडेंट्स प्रो। एमके सिंह ने अपने विचार रखे। संचालन प्रो। पुष्पलता सिंह ने किया। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो। सत्येन्द्र सिंह, प्रो। ओएन सिंह के अलावा त्रिवेणी संकुल की प्रो। रीता सिंह, डॉ। रोएना सिंह आदि मौजूद थीं।

हॉस्टल रोड पर सन्नाटा

त्रिवेणी हॉस्टल की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह से लेकर लगभग क्क् बजे तक जैसे सूनापन छाया रहा। हॉस्टल रोड से जाते हुए लोग छात्राओं के हॉस्टल की ओर जरूर देखते। लोग अपने अपने ऑफिसेज में इसी बात की चर्चा कर रहे थे कि आखिर यहां की छात्राओं को सही और मजबूत सुरक्षा कब मिलेगी। यह सब चल ही रहा था कि भूंकप के झटके ने सभी को दहला दिया। लोग कार्यालयों, हॉस्टलों से बाहर निकल आए। हालांकि, कुछ देर बाद ही फिर सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

बीएचयू में सुरक्षा की कवायद

-सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे।

-अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाएंगे।

- पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिये दुपहिया व चार पहिया वाहन खरीदे जाएंगे।

- संदिग्ध व बाहरी व्यक्तियों को चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- त्रिवेणी संकुल व्हीकल फ्री जोन बनेगा

-बाहरी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, स्थायी बैरीकेडिंग लगाई जाएगी।

वीसी का फूंका पुतला

बीएचयू कैंपस में छेड़खानी की घटनाएं आम हो गई हैं। सोमवार शाम को छेड़खानी की घटना को ही लेकर ग‌र्ल्स ने वीसी का घेराव किया था। लेकिन वीसी उनसे मिलने अपने आवास से बाहर नहीं आये। वीसी के इस रुख से नाराज भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू गेट पर वीसी प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी का पुतला फूंका। कार्यक्रम में आरती, दीनू, जागृति, जागृति, सिद्धांत, अनिल आदि शामिल थे।

Posted By: Inextlive