बीएचयू के वीसी प्रो जीसी त्रिपाठी ने सेंट्रल ऑफिस का चैनल गेट बंद करा जांची अटेंडेंस

अनुपस्थिति लोगों की बनायी गयी लिस्ट, एक घंटे तक गेट के बाहर खड़े रहे अधिकारी व कर्मचारी

VARANASI :

बीएचयू के वीसी प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी का बुधवार को मिजाज एक दम बदला हुआ दिखा। आम तौर पर शांत दिखने वाले प्रो त्रिपाठी के इस रूप की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। वीसी प्रो त्रिपाठी सुबह करीब 9.भ्0 बजे सेंट्रल ऑफिस पहुंचे और थोड़ी देर इंतजार करने के बाद 9.भ्भ् बजे उन्होंने ऑफिस का चैनल गेट बंद करा दिया। ऑफिस के अलग अलग सेक्शन में झांका तो वहां अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति बहुत कम दिखी। अधिकारियों और कर्मचारियों की इस लापरवाही पर उनका चेहरा तमतमा उठा।

अफसरों की सिट्टी पिट्टी गुम

देर से पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारी जब ऑफिस पहुंचे तो उन्हें चैनल गेट बंद होने की जानकारी मिली। उन्हें पता चला कि वीसी साहब खुद अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच कर रहे है। देर से आये सभी लोगों की हालत खराब हो गयी। सूत्रों का कहना है कि अपनी सीट से नदारद रहे लोगों की लिस्ट तैयार की गयी है और उनसे इस बाबत जवाब तलब किया जायेगा। चैनल गेट के सामने देर से आये अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ इकठ्ठी हो गयी।

पहले ही तय कर लिया था

बताते चलें कि ऑफिस का समय सुबह 9.फ्0 बजे से शाम के छह बजे तक का है। सूत्रों का कहना है कि वीसी को अधिकारियों और कर्मचारियों के सही समय से ऑफिस न पहुंचने की शिकायत मिल रही थी। जिसके मद्देनजर उन्होंने जांच करने का फैसला किया। जांच में एक नहीं कई लोग अपने सीट से गायब थे। सभी लोग चैनल गेट खुलने के इंतजार में घंटे भर से खड़े रहे। यह बताते चलें कि इसी तर्ज पर तत्कालीन वीसी प्रो डीपी सिंह ने भी सेंट्रल ऑफिस का गेट बंद करा कर लोगों के अटेंडेंस की जांच की थी।

Posted By: Inextlive