-डिप्टी सीएम बाइक पर सवार होकर उत्तरी विस क्षेत्र की विजय संकल्प रैली में हुए शामिल

-हाथ में भाजपा का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने मोदी के नारे लगा सड़क पर भरा फर्राटा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन की ओर से पूरे देश में विधानसभा स्तर पर विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी यह रैली निकाली गई। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विजय संकल्प बाइक रैली को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिवपुर बाईपास से झंडी दिखाई और खुद बाइक रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। अपने बीच डिप्टी सीएम को पाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह भी सातवें आसमान पर रहा। इस दौरान हाथों में तिरंगा, भाजपा झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के जयकारे लगाते हुए काशी की सड़कों पर बाइक से फर्राटा भरा।

बढ़ाया उत्साह

शिवपुर बाईपास से शुरू विजय संकल्प बाइक रैली में डिप्टी सीएम के संग महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि व उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल भी रहे। भोजूबीर, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन चौराहा होते हुए खजुरी मोड़ तक आए। यहां से रैली महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, मलदहिया, अंधरापुल, नदेसर होते हुए मिंट हाउस पहुंची। यहां से स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के पास पहुंचकर रैली समाप्त हुई। रैली में संयोजक चंद्रशेखर उपाध्याय, काशीनाथ अकेला, धर्मेद्र सिंह, मनोज भारद्वाज, जेपी सिंह, मीना चौबे, अरुण सिंह, अतुलेश उपाध्याय, विनोद बागी, कवींद्र जायसवाल, जगदीश त्रिपाठी, मदन दुबे, अशोक पांडेय, सुशील गुप्ता आदि शामिल हुए।

टाउनहाल से शहर दक्षिणी की रैली

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री डा। नीलकंठ तिवारी व प्रभारी प्रभा शंकर पांडेय की अगुवाई में मैदागिन स्थित टाउनहाल से विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। इसमें नवरतन राठी, आत्मा विशेश्वर, प्रकाश यादव, नरसिंह दास, संतोष सोलापुरकर, साधना वेदांती, केके उपाध्याय आदि शामिल थे।

रविंद्रपुरी से कैंट विस क्षेत्र की रैली

कैंटोन्मेंट विधानसभा क्षेत्र की रविंद्रपुरी से बाइक रैली निकली। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली बाइक रैली भारत माता मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें सुधीर मिश्रा, राहुल सिंह, निर्मला सिंह पटेल, पूनम पांडेय, आशा गुप्ता, डॉ। गीता शास्त्री, सौरभ सिंह मुन्ना, वैभव कपूर आदि शामिल हुए।

शिवपुर की रैली में दिखा जोश

शिवपुर विस के गौरा बाजार से राज्यमंत्री अनिल राजभर व भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाइक रैली निकली। समापन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, उमेश पाठक, हेमंत सिंह, बबलू मिश्रा, पवन चौबे, शोभनाथ विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। इसी तरह रोहनिया विस में विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह औढ़े के नेतृत्व में राजातालाब से बाइक रैली निकली। रैली में अभिषेक सिंह, अनंतदेव शर्मा, रमेश बिंद, सत्या आदि शामिल थे।

पिंडरा, सेवापुरी में भी उत्साह

पिंडरा विधानसभा में विधायक अवधेश सिंह व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाई। सेवापुरी विस क्षेत्र की रैली काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह की अगुवाई में निकली। अजगरा विस क्षेत्र की रैली पंचशिला चौराहे से निकली। नेतृत्व विनय सिंह हिटलर व अजय मिश्रा ने किया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि काशी क्षेत्र के कुल 71 विस क्षेत्रों में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई।

Posted By: Inextlive