- ओवरब्रिज बनाने घर के सामने खुदाई करके बना दी खाईं, पहली बारिश में भर-भराकर गिर गया घर- फ्लैग

- कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया का मामला

वाराणसी।

वाराणसी में चक्रवात ताउ ते असर पिछले दो दिनों से देखने को मिल रहा है। इसके चलते गुरूवार की सुबह एक मकान ढहने से पांच लोग मलबे में दब गए। अंदर से चीख पुकार की आवाज आने लगी। आसपास के लोग बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया और लोगों को बाहर निकाला। मलबे में दबे लोगों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। चार लोगों को उपचार चल रहा है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

सुजीत ने बताया कि फुलवरिया फोरलेन के निर्माण कार्य के लिए चौड़ीकरण के दौरान उनका मकान तोड़ा गया था। उसी के बाद से मकान जर्जर स्थिति में था, लेकिन ऐसा नहीं लगा था कि पहली ही बारिश में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। सुजीत छावनी क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में डेलीवेज पर कुक का काम करते हैं। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान जिस प्रकार की खाई घर के सामने बनी हुई है। उसे देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस हादसे का जिम्मेदार कौन है। वहां आसपास के लोग भी ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते ही मकान के ढहने की बात करते नजर आए।

--

और भरभराकर गिर गई छत-

गुरुवार की तड़के सुबह फुलवरिया क्षेत्र में एक मकान भर भराकर ढह गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहे सुजीत, पत्नी बबिता, बेटा सौरभ, गौरव और पांच वर्षीय बेटा राज उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां पर राज ने उपचार के बीच दम तोड़ दिया।

कोट-

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ तत्काल पहुंच गया। वहां स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सभी को मलबे से बाहर किसी तरह से निकाला गया। सभी घायलों का उपचार मण्डलीय अस्पताल में चल रहा है। हमें अफसोस है कि आसपास के लोगों के अलावा हम और हमारी टीम के अथक प्रयास के बाद भी पांच वर्षीय मासूम नहीं बच सका।

राकेश कुमार सिंह

प्रभारी निरीक्षक, कैंट

Posted By: Inextlive