मारीशस पीएम प्रङ्क्षवद जगन्नाथ से राज्यपाल व सीएम ने की शिष्टाचार मुलाकात योगी ने कहा गन्ना क्षेत्र में यूपी व मारीशस मिलकर कर सकते हैं कार्य

वाराणसी (ब्यूरो)मारीशस के प्रधानमंत्री प्रङ्क्षवद जगन्नाथ से शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने होटल ताज गैंगेज में शिष्टाचार मुलाकात की। जगन्नाथ ने काशी आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर अच्छा लगा। भारत से मारीशस का भावनात्मक लगाव है। भारत-मारीशस विकास की संभावनाओं को बहुत आगे तक बढ़ा सकते हैं। मारीशस में शुगर अर्थव्यवस्था का मूल स्रोत है। इस क्षेत्र में दोनों देश मिलकर कार्य कर सकते हैं। मारीशस के पीएम ने भारतवासियों को अपने देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। काशी के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व आया था और अब की स्थिति में आशातीत विकास हुए हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान अद्भुत अनुभूति हुई.

यूपी निभा सकता है अग्रणी भूमिका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारीशस के पीएम व डेलीगेट््स के सामने अपनी बात रखी। कहा कि मारीशस की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर सकता हैं। मारीशस के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारत आएं। पर्यटन के क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की यहां भारी संभावनाएं हैं। भारत के बहुत लोग मारीशस जाते हैं। मारीशस के भी लोग भारी संख्या में काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज एवं कुशीनगर आते हैं.

गन्ना पेराई की 119 चीनी मिल

मुख्यमंत्री ने गन्ना विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में गन्ना पेराई की 119 चीनी मिल संचालित है। गन्ना की खेती के लिए ही उत्तर प्रदेश से लोग मारीशस गए। गन्ना अनुसंधान एवं तकनीक के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एवं मॉरीशस मिलकर कार्य कर सकता है। गन्ना एवं आयुष के क्षेत्र में विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। शुगर केन से इथेनाल बनाकर डीजल और पेट्रोल में मिलाया जा सकता है। डीजल, पेट्रोल की मांग पूरा करने के संग आयात को कम किया जा सकता है। इथेनाल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में प्लांट स्थापित हैं, जो पूरी तरह क्रियाशील है। इससे पूर्व राज्यपाल व सीएम ने भारत-मारीशस के झंडा व मानचित्र वाला अंगवस्त्रम व श्रीकाशी विश्वनाथ कारिडोर का प्रतीक स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट की.

Posted By: Inextlive