अयोध्या जाने के लिए कोहरे में सफर कर रहे भक्त रात में रवाना हो रहीं 12 बसें कोहरे में बस के साथ एक्सीडेंट होने का खतरा बना


वाराणसी (ब्यूरो)इन दिनों भले ही दिन में धूप निकल रही हो, पर रात में कोहरे का कहर बरकरार है। रविवार को सुबह वाराणसी में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड बढऩे के आसार है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की मध्यरात्रि में कोहरे के चलते कई ट्रेन तो लेट रही। साथ ही फ्लाइट की भी यही स्थिति रही। ऐसी स्थिति में हर कोई रामलला के दर्शन करने को इतना उत्सुक है कि बसों का सहारा लेकर लोग अयोध्या पहुंच जा रहे हैं। रात के कोहरे मे अयोध्या समेत अन्य शहरों में भी बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे रात के कोहरे में बस के साथ एक्सीडेंट होने का खतरा बना हुआ है.

12 बसों का संचालन

रात के घने कोहरे में अयोध्या की ओर 12 बसों का संचालन किया जा रहा है। घने कोहरे में संचालित हो रही बसों को दुर्घटना से बचाने के लिए धीमी गति में बस को चलाया जा रहा है, वहीं लगातार यात्रियों पर खतरा बना हुआ। भक्त रामलला के दर्शन को इतना उत्साहित हैं कि रिस्क लेकर रात के कोहरे में बसों से सफर करके अयोध्या पहुंच जा रहे हैं। साथ ही अन्य शहरों में भी रात के कोहरे में बसें जा रही हैं। जब यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है तो रात में अयोध्या जाने वाली बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाता है।

धीमी गति से चल रहीं बसें

डिपो इंचार्ज अशोक सिंह के अनुसार रोडवेज से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि रात में बसों की संख्या को बढ़ाना पड़ रहा है। साथ ही रात के कोहरे में बसों को धीमी गति में संचालित किया जा रहा है ताकि कोई दुर्घटना न हो। दूसरी ओर रात मे ज्यादा कोहरा होने पर बसों को कई घंटे रास्ते पर ही खड़ा कर देना पड़ रहा है। रात में 9 बजे अयोध्या की ओर निकली बस सुबह अयोध्या पहुंच रही है, पर इसके बाद भी यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही हैै.

रात में कोहरे के खतरे के कारण बसों को धीमी गति से संचालित किया जा रहा है। वहीं कई बार बसों को कोहरे के चलते रास्ते पर ही रोक दिया जा रहा है।

अशोक सिंह, डिपो इंचार्ज

Posted By: Inextlive