- जिले में लगातार बढ़ रही है इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या

-हजारों ऐसे इलेक्ट्रिक दोपहिया भी, जिनका आरटीओ में रजिस्ट्रेशन नहीं

3562

इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए जून तक

72

निजी वाहन पंजीकृत हुए जनवरी से जून तक

04

महीने में 67 इलेक्ट्रिक निजी वाहन बिके हैं

02

हजार से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिके

पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दाम के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। जून तक करीब 3562 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। इसमें 124 निजी वाहन हैं। वहीं इस साल जनवरी से जून तक 72 निजी वाहन पंजीकृत हो गए हैं। 30 जून तक पंजीकृत हुए कुल इलेक्ट्रिक वाहनों में 124 निजी और बाकी व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। वहीं इस साल जनवरी से जून तक 469 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। इसमें 72 निजी वाहन शामिल हैं। एआरटीओ प्रशासन ने कहा कि अप्रैल और मई में कोरोना कफ्र्यू के चलते वाहनों की बिक्री बंद थी। ऐसे में चार महीने में 67 इलेक्ट्रिक निजी वाहन बिके हैं। उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में इनका पंजीकरण और बढ़ेगा।

दो हजार से अधिक दोपहिया वाहन बिके

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन शोरूम के एक डीलर ने बताया कि जिले में दो हजार से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिके हैं। उन्होंने बताया कि इनको खरीदने को लेकर पहले से लोग बढ़े हैं। 40 से कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन के लिए रजिस्ट्रेशन और डीएल की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

20 रुपये में 80 किमी

डीलर के अनुसार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन एकबार फुल चार्ज करने पर करीब 20 रुपये की बिजली खपत आती है। एक बार फुल चार्ज होने पर इलेक्ट्रिक वाहन 80 किलोमीटर तक चल सकता है।

कई कार निर्माता कंपनियां तैयारी में

अभी कुछ ही कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में है, लेकिन कुछ वर्षाे में कई कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन लांच करने की तैयारी में हैं। इलेक्ट्रिक वाहन के डीलर के अनुसार 2022-23 में कई नई इलेक्ट्रिक कार लांच होंगी। चार से पांच वर्ष में हर कार निर्माता कंपनी का वाहन बाजार में होगा।

नगर निगम बनाएगी चार्जिंग स्टेशन

नगर निगम में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को रफ्तार देने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम ने इलेक्ट्रिक वाहनों में दो से चार पहिया से लेकर बस को चार्ज करने के लिए शहर में 11 चाìजग स्टेशन खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 11 स्थान भी तय कर लिये गये हैं। बहुत जल्द ही तय स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज होने शुरू हो जाएंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी के लिए राजस्थान इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्टमेंट लिमिटेड से एमओयू किया गया है।

बिक्री के सामने चुनौतियां

- चार्जिग स्टेशन की कमी

- चार्जिग में लगने वाला अधिक समय

- बैट्री लाइफ को लेकर भ्रम

- इलेक्ट्रिक व्हीकल की ज्यादा कीमत

:: कोट :::

जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक दोपहिया भी हैं, जिनका परिवहन विभाग में पंजीकरण नहीं होता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या दर्ज रिकॉर्ड से ज्यादा होगी।

-सर्वेश चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रशसन

पेट्रोल के रेट बढ़ने से दो पहिया वाहनों की बिक्री पर असर पड़ा है। होली के पहले हर महीने करीब 30 से 40 वाहनों की मेरी फाइनेंस कम्पनी के जरिए बुकिंग होती थी, लेकिन जून की बात करे तो सिर्फ 8 वाहनों की बुकिंग हुई।

-शशि शंकर शर्मा, एजेंट

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ी है। पेट्रोल की अपेक्षा यह काफी किफायती है। प्रदूषण भी नहीं फैलता है। यह 20 रुपये में 80 किमी तक चलेगा। पांच साल तक इसमें कोई खर्च नहीं होगा। सिर्फ बचत ही होगी। इसके बाद बैटरी बदली जाएगी।

शशि कुमार गुप्ता, वाहन डीलर

Posted By: Inextlive