- पर्यटकों को बनारसी खानपान, पहनावा, हैंडीक्राफ्ट और पूजन सामग्री के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

- दशाश्वमेध घाट के पास बन रहा कमर्शियल काम्प्लेक्स

अब पर्यटकों को बनारस के मशहूर खानपान के लिए शहर में भटकना नहीं पड़ेगा। नाश्ता, खाना और बनारसी पान सब एक ही जगह मिलेगा। इसके साथ ही बनारस की मशहूर साड़ी और हैंडीक्राफ्ट सभी चीजें यहीं मिलेंगी। यहां पूजन सामग्रियों की दुकानें भी होंगी, यानी एक ही छत के नीचे हर वो खासियत मिलेगी, जो बनारस की शान है। इसे संजोने के लिए दशाश्वमेध घाट के पास कई वर्षो से खाली पड़ी जमीन को मल्टी स्टोरी कमर्शियल काम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यही रास्ता बाबा विश्वनाथ के दरबार तक भी जाता है।

200 लोगों को मिलेगा रोजगार

वाराणसी आने वाले पर्यटक गंगा में आस्था की डुबकी लगाने, गंगा आरती या अध्यात्म की तलाश में घाटों पर जरूर आते हैं। दशाश्वमेध घाट की सीढि़यां उतरने के ठीक पहले दशकों से बेकार पड़ी अर्धनिíमत जगह को वीडीए काम के लायक बना रही है। यहां तीन मंजिला काम्प्लेक्स बन रहा है। लोअर ग्राउंड फ्लोर पर 68, अपर ग्राउंड फ्लोर पर 42 फूड कोर्ट के लिए आरक्षित होगा। बेसमेंट का पुनíवकास करते हुए 72 दुकानों का प्रावधान के साथ अन्य प्रयोजन के लिए स्थल आरक्षित किया गया है।

बनारसी व्यंजन का मिलेगा स्वाद

अब पर्यटकों को बनारस के मशहूर खानपान के लिए शहर में भटकना नहीं पड़ेगा। पूड़ी कचौड़ी, जलेबी, ठंडाई, लस्सी, मलइयो और बनारसी पान सब एक ही जगह मिलेगी। इसके अलावा बनारसी साड़ी, हैंडीक्राफ्ट जैसे लकड़ी का खिलौना, गुलाबी मीनाकारी, जरदोरी के सामान को खरीदना होगा तो सभी चीजें यहां मिलेंगी। पूजन सामग्रियों की दुकानें भी होंगी।

दिव्यांगों के लिए भी सुविधा

काम्प्लेक्स में सीढि़यों के साथ-साथ बुजुर्गो और दिव्यांगों की सुविधा के लिए लिफ्ट एवं एक्सेलेटर भी लगेगा। साथ ही सर्फेस डेवलपमेंट के अन्तर्गत भूतल पर पर्यटकों के बैठने के लिए स्टोन फ्लोरिंग और पाथवे बनाया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए हरियाली का भी ध्यान रखा गया है।

तीन मंजिला बनेगा काम्प्लेक्स

कुल एरिया- 3082.04 वर्गमीटर

लोअर ग्राउंड फ्लोर- 991.14 वर्गमीटर, 68 दुकानें

अपर ग्राउंड फ्लोर- 922.96 वर्गमीटर, 42 दुकानें

कुल लागत- 28.54 करोड़ रुपए

काम्प्लेक्स पूरा होने की तिथि- दिसंबर 2021

वर्जन

वाराणसी टूरिस्ट प्लेस है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, जो दशाश्वमेध घाट पर जरूर आते हैं। पर्यटकों को एक ही स्थान पर बनारस की हर फेसम चीज मिल जाए, इसी को ध्यान में रखकर दशाश्वमेध घाट के पास तीन मंजिला काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है, जिसमें 200 लोगों को दुकान और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा।

-ईशा दुहन, वीडीए उपाध्यक्ष

Posted By: Inextlive