- केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में पानी का स्तर औसतन दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है

वाराणसी में बाढ़ की स्थिति खत्म होने के बाद बुधवार को एक बार फिर गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया। रात 10 बजे गंगा का जलस्तर 64.22 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में पानी का स्तर औसतन दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। आसपास के जिलों में हुई बारिश के चलते बढ़ाव की स्थिति पैदा हुई है, जो एक या दो दिन बाद सामान्य हो जाएगी। उधर, वरुणा में जलस्तर बढ़ रहा है। पानी का बढ़ाव देखकर आसपास के रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।

Posted By: Inextlive