-शनिवार को 44 डिग्री पार हुआ पारा

-पूरे दिन झुलसाती रही गर्मी

VARANASI

सूरज चाचू का मिजाज शनिवार को कुछ ज्यादा ही गरम हो गया। पारा ब्ब् के पार हो गया। गर्मी के इस मौसम में पहली बार इतनी तपिश को लोगों ने महसूस किया। लोग झुलसाने वाली धूप से बचने के लिए छांव में दुबके रहे। जिनको बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा उन्होंने बदन को पूरी तरह से ढक रखा था। किसी ने लापरवाही की तो उसका खामियाजा भी उठाया। बीमार होकर हॉस्पिटल पहुंचना पड़ा।

क्या सुबह, क्या शाम?

सुबह और दोपहर में केवल पारा का अंतर रहा है। दिन के शुरुआत से ही जो गर्मी शुरू हुई उससे देर शाम तक राहत नहीं मिल सकी थी। सुबह से ही पसीने से लोग तरबतर हो रहे थे। स्कूली बच्चों, वर्किग परसन, बिजनेसमैन को घर से निकलना मजबूरी थी तो बदन को अच्छे ढक कर निकले। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी भी उसी रफ्तार से बढ़ती गयी। और इस मौसम की सबसे अधिक गर्मी वाला दिन बना दिया। पिछले ख्ब् घंटे में अधिकतम तापमान ब्ब्.ख् डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान ख्ब्.म् डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आ‌र्द्रता अधिकतम ब्9 परसेंट और न्यूतम आ‌र्द्रता ख्ब् परसेंट रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी में अभी इजाफा होगा। शहरवासियों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Posted By: Inextlive