-वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए डेट तय होने से पब्लिक हुई परेशान, विभाग ने बनाया ऑप्शन

-नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकेंगे व्हीकिल ओनर

वाहन की फिटनेस से जुड़े तमाम कार्यो के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया है। अब इसको लेकर वाहन मालिक परेशान हैं। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि वो बिना शहर में एजेंसी तय हुए कहां अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएंगे। हालांकि इस शिकायत को दूर करने के लिए डिपार्टमेंट ने ऑनलाइन ऑप्शन भी दिया है। ताकि लोगों को दौड़भाग न करना पड़े। हालांकि डेट तय करने से पहले एजेंसी भी तय करना चाहिए। बता दें कि एक दिसंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया गया है।

चक्कर न काटें घर बैठें करें अप्लाई

यदि आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह बेहद आसान है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। नंबर प्लेट के लिए डिपार्टमेंट www.ढ्डश्रश्रद्मद्व4द्धह्यह्मश्च.ष्श्रद्व/ढ्ढठ्ठस्त्रद्ग3.ड्डह्यश्च3 लिंक पर जाना होगा। यहां आपके सामने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर स्टीकर का विकल्प होगा। आपको हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट प्लस कलर स्टीकर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने दो विकल्प प्राइवेट व्हीकल या कमर्शियल व्हीकल के ऑप्शन को चुनना होगा। मान लीजिए कि आपकी गाड़ी प्राइवेट है तो फिर आपको प्राइवेट व्हीकल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी गाड़ी का फ्यूल टाइप सेलेक्ट करना होगा। यदि आपकी गाड़ी पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, सीएनजी, सीएनजी प्लस पेट्रोल है तो उसमें से किसी एक को चुनना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा। मान लीजिए कि आपके पास कार है तो फिर आपको फोर व्हीलर्स का विकल्प चुनना होगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपनी गाड़ी कंपनी चुननी होगी जैसे मारुति सुजुकी, टाटा, निसान, महिंद्रा, फोर्स या मíसडीज आदि।

कंपनी के डीलर बनाएंगे प्लेट

बहरहाल, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए सिटी में कोई वेंडर तय नहीं किया गया है। ऐसे में ऑनलाइन अप्लाई करने वालों को कंपनी के डीलर ही नंबर प्लेट देंगे। ऑनलाइन अप्लाई करने वालों को कंपनी सेलेक्ट करने के बाद अपना राज्य आवश्यक रूप से सेलेक्ट करना होगा। मान लीजिए आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन यूपी का है तो फिर उत्तर प्रदेश का विकल्प चुनना होगा। अब आपको अपने शहर या फिर पिन कोड का नंबर दर्ज करना होगा। उनमें से वह डीलर चुनना होगा, जहां से आपने वाहन खरीदा था। डीलर सेलेक्ट करने के बाद आपको गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन तारीख, चेसिस नंबर, इंजन नंबर आदि दर्ज करना होगा। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। अब नया पेज खुलेगा। यहां वाहन मालिक की डिटेल दर्ज करनी होगी। अब आपको अपॉइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट और डेट चुननी होगी। इसके बाद पेमेंट करना होगा। इसके साथ ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। अब आपको तय डेट पर एजेंसी पर जाकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना होगा। सोर्सेस के अनुसार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए 500 रुपये चार्ज किया जाएगा।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से रिलेटेड डिसीजन शासन लेवल पर ही लिया जा रहा है। डीलर ही अभी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बना रहे हैं। वेंडर तय करने से जुड़ी जानकारी मिलते ही वाहन मालिकों को जानकारी दी जाएगी।

हरिशंकर सिंह, आरटीओ

जिले में वाहनों की संख्या

-बाइक 05 लाख

-कार 75 हजार

-छोटे मालवाहक 50 हजार

-ट्रैक्टर 40 हजार

-आटो 20 हजार

-टैक्सी 10000

-ट्रक 07 हजार

-ई रिक्शा 2000

-स्कूल वाहन 1500

-बस 500

Posted By: Inextlive