-सावन में भी उमस व चिलचिलाती धूप से लोग हो रहे परेशान

-बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त बादलों की सक्रियता का दौर बनारस तक

काशी के लोगों को गर्मी से राहत अबतक नहीं मिली है। सावन में भी कभी उमस तो कभी चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। दिन-प्रतिदिन बदल रहे मौसम के मिजाज ने लोगों को परेशान कर रखा है। इधर, विगत दो दिनों से दिन में बादलों की सक्रियता के साथ उमस रहती है तो रात होते ही बारिश शुरू हो जाती है। हालांकि बारिश ज्यादा वक्त तक नहीं रहती। अगर झमाझम बारिश हो जाए तो उमस से लोगों को निजात मिल जाए।

मौसम विज्ञानी के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा तो तापमान और उमस से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसी के साथ ही उमस का दौर भी खत्म होगा, साथ ही सुबह ठंड का दौर महीने भर में शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले महीने चिलचिलाती धूप व उमस से राहत मिल जाएगी। वहीं वातावरण में सुबह कोहरे का दौर भी शुरू हो जाएगा। इसी के साथ मौसम का रुख बदल जाएगा और गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

सूरज की तेज है कायम

सूरज निकलने से पहले सुबह ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है। वातावरण में ठंडी हवाओं का रुख रहने से लोगों को राहत मिल रही है। जैसे ही धूप खिल रही है वैसे ही उमस का असर शुरू हो जा रहा है। शुक्रवार को सात बजे के बाद मौसम का असर बदला और लोग पसीने पसीना होते रहे। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में ठंड का असर होगा और वातावरण में राहत मिलेगी। माना जा रहा है इस महीने के अंत तक राहत का दौर शुरू हो जाएगा। तब उमस और बारिश नहीं झेलना होगा।

लोकल हीटिंग करा सकता है बूंदाबादी

पिछले 24 घंटे पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान जहां बढ़ गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। बनारस में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। आर्द्रता अधिकतम 85 परसेंट और न्यूनतम 73 परसेंट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी सेटेलाइट तस्वीरों के अनुसार आसमान में बादलों की सक्रियता बनी हुई है।

कोट

बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त बादलों की सक्रियता का दौर बनारस तक है। लोकल हीटिंग से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

-प्रो। एसएन पांडेय, मौसम विज्ञानी

Posted By: Inextlive