खेल विभाग भी भारतीय टीम में शामिल वाराणसी के ललित उपाध्याय को सम्मानित करने की तैयारी में जुट गया है। उत्तर प्रदेश सरकार भारतीय हॉकी टीम में शामिल ललित उपाध्याय को एक करोड़ की प्राइजमनी देकर सम्मानित करेगी। स्पो‌र्ट्स डायरेक्टर डॉ। आरपी सिंह के अनुसार खेल विभाग ओलम्पिक में टीम इंवेंट में गोल्ड जीतने वाले प्लेयर को तीन करोड़, सिल्वर जीतने वाले प्लेयर को दो करोड़ और ब्रांज मेडल जीतने वाले प्लेयर को एक करोड़ दे कर पुरस्कृत करती है। ऐसे में ललित उपाध्याय को एक करोड़ रुपए देकर सम्मानित किया जायेगा।

इस दिन का था बेसब्री से इंतजार

इंडियन हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। सभी खिलाडि़यों को बहुत बहुत बधाई, जिन्होंने भारतीय झंडे का मान बढ़ाया है। अब हम उम्मीद जता रहे हैं। अब 2023 में होने वाले हॉकी व‌र्ल्ड कप में इंडियन टीम को कोई हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। हम उम्मीद जता रहे हैं कि जिस हिसाब से हॉकी के लिए देश में काम किया जा रहा है आने वाले समय में हॉकी फिर से उसी मुकाम पर पहुंचेगी जहां पहले हुआ करती थी।

- रजनीश मिश्र

पूर्व कप्तान, भारतीय हॉकी टीम

41 साल बाद ओलंपिक में मिला यह मेडल इंडियन हॉकी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे भारत में हॉकी के एक नये युग की शुरुआत होगी। भारतीय हॉकी टीम अब किसी भी टीम को पटखनी देने में सक्षम है। सबसे खास बात यह है कि अब यंगस्टर्स एक बार फिर से हॉकी से जुड़ेंगे। जिससे हॉकी फिर अपने शिखर तक पहुंचेगी।

डॉ। आरपी सिंह, पूर्व हॉकी कप्तान, स्पो‌र्ट्स डायरेक्टर

Posted By: Inextlive