प्रेमी-प्रेमिका ने भाग कर शादी कर ली। दोनों पक्षों के विवाद का मामला शनिवार को सारनाथ थाने में महिला हेल्प डेस्क के पास पहुंचा तो दो घंटे तक समझाने का प्रयास किया गया। पुलिस के प्रयास से नव-विवाहिता की विदाई कराई गई। सारनाथ के नक्खीघाट इलाके के लक्ष्मण ने उसी क्षेत्र की लड़की से गत 16 जून 2021 को सिगरा स्थित एक मंदिर में विधि-विधान से शादी कर ली। इधर, लड़की के पिता ने 17 जून को थाने पर तहरीर दी। शादी के बाद जब लड़की को लेकर लड़का अपने घर पहुंचा तो परिजन रखने को तैयार नहीं हुए। मामला बढ़ा तो थाने पर दोनों पक्ष के लोग पहुंचे। महिला हेल्प डेस्क की उर्मिला सिंह ने दोनों पक्षों को समझाया कि लड़का-लड़की बालिग हैं। समझाने-बुझाने के बाद वर पक्ष बहु को रखने को तैयार हुआ। थाने से ही लड़की की विदाई हुई।

Posted By: Inextlive