फिरोजाबाद, मथुरा समेत कई शहरों में स्क्रब टाइफस के साथ हेमोरिजिक डेंगू के डंक से बीमारी तेजी से फैल रही है। हेमोरिजिक डेंगू से बच्चों के शरीर से खून निकल रहा है और प्लेटलेट्स तेजी से गिरने के चलते मौतें हो रही हैं। स्क्रब टाइफस चूहे की लीड से फैलता है। इसलिए वाराणसी में नगर निगम ने चूहे को भगाने रणनीति बनाई है। नगर आयुक्त ने शहर में झाड़-झंकाड़ और खाली प्लाट में पड़े कूड़े को साफ करने का आदेश दिया है। साथ ही स्क्रब टाइफस से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

एसीएमओ डा। एनपी सिंह ने बताया कि हेमोरिजिक डेंगू के चलते बच्चों के कान, नाक और मल से खून आ रहा है। इसमें खून की कमी से प्लेटलेट्स गिरने से बच्चों की हालत खराब हो रही है। इसके लिए मोहल्लों में वे स्वयं और नगर निगम, स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि कहीं भी पानी नहीं भरने दें। इसमें मच्छरों के पनपने से बीमारी तेजी से बढ़ रही है। अगर साफ सफाई और कूलरों, खाली खराब बर्तनों में घरों, छतों पर जलभराव रोक लेंगे तो काफी हद तक डेंगू पर अंकुश लगा लेंगे। यह बीमारी गंदगी, जानवरों खासकर चूहे के लीड में जन्मे वैक्टीरिया से फैल रहा है। इसलिए आसपास साफ सफाई होगी तो यह स्क्रब टाइफस कम हो जाएगा।

Posted By: Inextlive