कूड़े से 'हाउस' हो गये हैं फुल
-रमना डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा गिराने पर ग्रामीणों ने फिर किया विरोध
-नगर निगम का दावा, रमना में लगातार गिराया जा रहा है कूड़ा -सिटी में बदबू और गंदगी के कारण पब्लिक का जीना हो रहा दुश्वारनगर निगम के अधिकारियों की ही लापरवाही का नतीजा है कि एक ओर रमना डंपिंग ग्राउंड के आसपास के गांव वाले परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर शहर में लगातार कूड़े का बैकलॉग बढ़ने से शहरवासियों को दुर्गध के बीच जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आलम ये है कि गलियों, मोहल्लों और कालोनियों से कूड़े का उठान थम गया है। देश के गंदे शहरों में शुमार बनारस खुद कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। इसके बाद भी नगर निगम रमना में ग्रामीणों के विरोध के खत्म होने की बात कह रहा है जबकि इसके उलट गांव वाले निगम पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए रमना में कूड़ा न गिराने देने के लिए कुछ भी करने की बात पर अड़े हुए हैं।
कूड़े ने सड़कों पर पसारे पैरसिटी में जितने कूड़ा घर हैं वह हाउसफुल हो गये हैं। कूड़ा सड़कों तक अपना पैर पसार चुका है और लगातार इसमें इजाफा ही होता जा रहा है। लेकिन नगर निगम कुछ भी नहीं कर पा रहा है। रमना में विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि जिन शर्तो पर वह कूड़ा डंप करने के लिए तैयार हुए थे प्रशासन ने उन शर्तो को तोड़ दिया। निगम ने रात के बजाए दिन में भी कूड़ा गिराना शुरू कर दिया है।
आग से धुआं, लोग परेशान सिटी में कूड़ा घरों का हाल ये है कि उसमें भरी गंदगी बाहर सड़कों तक पहुंच गयी है। कई कूड़ा घरों में आग भी लगी हुई है। जिससे उठने वाला धुआं आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशान कर रहा है। वहीं बदबू और गंदगी के कारण कूड़ा घरों के सामने से गुजरना दुश्वार हो रहा है। सिटी में फ् हजार मीट्रिक टन कूड़ा नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि रमना में लोगों के विरोध को शांत करा लिया गया है और कूड़ा गिराया जा रहा है। लेकिन कूड़ा घरों की सच्चाई सारे दावे की पोल खोल रही है। सिटी में तीन हजार मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़ा भरा पड़ा है। निगम रात में किसी तरह से रमना के डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा गिरवा रहा है।दो दिन से लगातार कूड़ा रमना में गिराया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध को शांत करा लिया गया है।
बीके द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त
बॉक्स---- निगम का कूड़ा प्रबंधन - पॉपुलेशन : ख्0 लाख से अधिक -सिटी में रोजाना निकलने वाला कूड़ा : म्00 मीट्रिक टन - रोजाना कूड़े का उठान : भ्00 मीट्रिक टन - अस्थाई डंपिंग ग्राउंड रमना : रास्ता खराब, कूड़ा गिराने का विरोध - कूड़ा घर : ख्फ् बंद पड़े हैं, दो ओपेन, सात हैं नए। - कूड़ा निस्तारण का समय : सुबह और रात निगम के पास संसाधन - ख्7 सौ सफाईकर्मी - जेसीबी : क्ख् - डंफर : फ्फ् - डंफर क्रेसर : 9 - ट्रैक्टर : क्म् - हापर : क्भ् नये, दो पुराने - छोटा हापर (टाटा एस) : फ्क् - टाटा एस - क्0 - कूड़ा कंटेनर बड़ा- क्फ्0( ब्.भ् क्यूबिक मीटर)