स्वतंत्रता दिवस को लेकर मार्केट में तिरंगे के नाम से कई प्रोडक्ट आए सामने मिठाई साड़ी ब्रेसलेट समेत अन्य सामानों की हो रही जमकर बिक्री

वाराणसी (ब्यूरो)15 अगस्त भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह बात तो हम सभी जानते हैैं। इसी दिन भारतीय देशभक्त, क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देशभर में समारोह और उत्सव होते हैैं। वाराणसी में भी इसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई हैै। हर तरफ हर्षोल्लास का माहौल हैै। वहीं मार्केट में तिरंगे के नाम से कई तरह के प्रोडक्ट बिक रहे हैैं। डिमांड को देखते हुए जगह-जगह तिरंगे वाली मिठाइयां बन रही हैैं। कई दुकानों पर तो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से मिठाई का नाम रखा गया है। इसमें तिरंगी बर्फी, जवाहर लड्डू समेत कई हैैं। इस तरह के स्वीट्स से समाज में राष्ट्रवाद की भी भावना जग रही है। इसके अलावा कहीं तिरंगे वाली साड़ी उपलब्ध हैै तो कहीं तिरंगे वाले बे्रसलेट, केक सजावट के सामान व अन्य प्रोडक्ट की भरमार है.

हर चीज का अपना इतिहास

हर चीज अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए हैै। सबसे पहले आपको बताते हैैं तिरंगे वाली मिठाई के बारे में, जिस संबंध में स्वीट्स की दुकान श्रीराम भंडार के मालिक अरुण गुप्ता ने जानकारी दी। यह मिठाई उनके यहां तब बननी शुरू हुई जब दूसरे विश्व युद्ध के बाद आजादी की लड़ाई अपने चरम पर थी। पूरा देश ब्रिटिश सरकार के खिलाफ महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग ले रहे थे। उसी समय योगदान देने के लिए अरुण के परदादा स्व। मदन गोपाल ने लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जगाने के लिए तिरंगी बर्फी की शुरुआत की। अरुण कहते हैैं कि उनके परदादा का मानना था कि यह मिठाई अंग्रेजों के खिलाफ एक मीठा लेकिन प्रभावी हथियार था। इसके बाद अरुण के परदादा ने तिरंगी बर्फी के साथ गांधी गौरव, वल्लभ संदेश, सुभाष भोग, जवाहर लड्डू, मोती पाक, और प्रियदर्शिनी जैसी मिठाइयों की शुरुआत कर दी थी। लोगों ने उस समय अपनी-अपनी तरह से देश को आजाद कराने में योगदान दिया था।

तिरंगे वाली साडिय़ों की भरमार

दूसरी तरफ दुकानों पर 15 अगस्त के उत्साह में तिरंगे वाली साडिय़ों की भी खूब सेल हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी 15 अगस्त के लिए तिरंगा साड़ी का कलेक्शन मंगवा लिया हैै। उनके लिए और पूरे भारत देश के लिए 15 अगस्त से बड़ा त्योहार कोई हो नहीं सकता हैै, क्योंकि इस दिन ब्रिटिश हुकूमत से भारत को आजादी मिली थी और भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जवाहर लाल नेहरू, भगत सिंह जैसे क्रंातिकारियों का योगदान था.

अन्य प्रोडक्ट्स भी खूब बिक रहे

बनारस में 15 अगस्त को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लोग बाजारों में अभी से शॉपिंग कर रहे हैैं। दुकानों पर तिरंगा, बैज, रिबन, और टोपियों संघ झूमर जोर-शोर से बिक रहे हैैं। साड़ी, दुपट्टïा, टी शर्ट पर तिरंगा छाया हुआ हैै। बनारस के लोग आजादी के रंग में रंग गये हैैं। खुशी चारों तरफ छायी हैै। 15 अगस्त को धूमधाम से मनाकर हम उन सभी क्रांतिकारी के योगदान को याद करते हैैं, जिनके कारण हम भारत को आजाद देख पाए हैैं.

15 अगस्त हर भारतवासी के लिए बहुत गौरव और खुशी का दिन हैै। हम यह मना कर उन सभी क्रांतिकारियों के योगदान को याद करते हैैं, जिनके कारण भारत देश आजाद हुआ हैै। मार्केट में तिरंगे के नाम से बनी मिठाइयों की बड़ी डिमांड है.

अरुण गुप्ता, श्रीराम भंडार

Posted By: Inextlive