-भीटी के बजरंग नगर कालोनी में घटना को दिया अंजाम

-दोनों जालसाज सीसीटीवी फुटेज में कैद, पुलिस पहचान में जुटी

भीटी के बजरंग नगर कालोनी में शुक्रवार को जालसाजों ने बर्तन व गहने चमकाने के नाम पर एक महिला से गहने लेकर फरार हो गए। महिला के पति अखिलेश पाठक ने रामनगर थाने में तहरीर दी है।

तहरीर में अखिलेश ने बताया कि दो बाइक से शुक्रवार को दो लोग उनके घर पहुंचे। उस समय वे घर पर नहीं थे। जालसाजों ने उनकी पत्नी अर्चना पाठक से खुद को बर्तन व जेवरों की सफाई करने वाला बताया। पहले तो अर्चना ने मना किया लेकिन जालसाजों ने अपनी बातों से उन्हें राजी कर लिया। उन लोगों ने पहले बर्तन साफ किया। इसके बाद अर्चना ने एक सोने की चेन व दो अंगूठी साफ करने के लिए दी। जालसाजों ने एक कटोरी में गहने को रख उसमें केमिकल डाला और गर्म पानी लाने को कहा। जब अर्चना किचन से गर्म पानी लेकर लौटी तो दोनों गायब थे। इसके बाद अर्चना ने पति को इसकी जानकारी दी। अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में दो मोटरसाइकिल सवार युवक जाते दिख रहे हैं जिसके आधार पर पुलिस पहचान करने में जुटी है।

Posted By: Inextlive