विदेशों में भारतीय मूल के निवासी बल्क में दे रहे आर्डर कम समय होने की वजह से कई एक्सपोर्टरों ने आर्डर किया कैंसल 20 करोड़ के रामनवमी ध्वज अंगवस्त्रम किया गया एक्सपोर्ट 10 करोड़ के साड़ी के आर्डर


वाराणसी (ब्यूरो)श्रीराम नाम लिखी साडिय़ां देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा रही हैं। साडिय़ों पर उकेरी राम मंदिर और हनुमान बनी साडिय़ों के लिए यूके, कनाडा, मारीशस जैसे देशों से बल्क में आर्डर मिला है। इस आर्डर से एक्सपोर्टर हैरान हैं कि अभी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई नहीं विदेशों से साडिय़ों के लिए डिमांड आने लगी। फिलहाल इतने कम समय में आर्डर तैयार करना मुश्किल है.

श्रीराम मंदिर नाम की साड़ी का क्रेज

अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। देशभर में प्रभु श्रीराम के नाम वाली साडिय़ों की जबरदस्त क्रेज है। देश के अन्य राज्यों से काशी के एक्सपोर्टर और बुनकरों को आर्डर मिल रहे हैं। इसके अलावा अब इंडिया के जो लोग विदेशों में रह रहे हैं, उनके भी आर्डर आने शुरू हो गए हैं.

बल्क में आर्डर

एक्सपोर्टर राजीव अग्रवाल की मानें तो यूके और कनाडा से श्रीराम नाम लिखी साड़ी का बल्क में आर्डर मिला है। इसके अलावा साडिय़ों पर प्रभ श्रीराम का मंदिर उकेरने के लिए भी आर्डर मिला है। सभी को तीन हफ्ते के अंदर साडिय़ां चाहिए, इतने कम समय में साड़ी को तैयार करवाना टेढ़ी खीर है।

साड़ी के पल्लू पर राम-नाम

साड़ी के बार्डर पर मंदिर बनाने से लेकर साड़ी के पल्लू पर नाम-राम लिखी साड़ी तैयार करने के लिए आर्डर मिला है। इसके अलावा भगवान राम के जीवन से जुड़ी जानकारी वाले डिजाइन शामिल हैं.

लगातार आ रहे फोन

राम मंदिर की 'थीमÓ पर तैयार की जा रही साडिय़ों का काफी क्रेज है। भारतीय मूल के जो लोग विदेशों में रह रहे हैं उनका फोन लगातार आ रहा है। नवीन कपूर का कहना है कि साडिय़ों के पल्लू में राम मंदिर का शिलालेख होता है। ये साडिय़ां लाल और पीले रंग में बनाई जा रही हैं और शिलालेख सुनहरे रंग में बनाया गया है। इसके अलावा साडिय़ों के बॉर्डर पर 'श्री रामÓ लिखी हुई साड़ी भी काफी पसंद की जा रही है। भगवान राम के बचपन से लेकर रावण वध तक उनके जीवन के विभिन्न चरणों को साडिय़ों के बार्डर पर दर्शाया गया है।

अमेरिका से मिले ऑर्डर

एक्सपोर्टर नवीन कपूर का कहना है कि अमेरिका, यूके, कनाडा, लंदन और इंडोनेशिया से साड़ी के बल्क में आर्डर मिला है। अब तक 20 करोड़ से अधिक के रामनवमी, अंगवस्त्रम एक्सपोर्ट किया गया है। पूरे विश्व में रामनाम के वस्त्रों की डिमांड है। पल्लू पर 'राम दरबारÓ के चित्रण वाली साडिय़ों की भी काफी मांग है। राम मंदिर-थीम वाली साडिय़ों के लिए अमेरिका से भी दो ऑर्डर मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन साडिय़ों की कीमत 10 हजार रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपए तक है। इतना अधिक आर्डर मिल रहा है कि कई आर्डर को कैंसल करना पड़ा.

प्रभु श्रीराम के अंगवस्त्र, रामनवमी, ध्वज और साड़ी बल्क में तैयार कर विदेशों में एक्सपोर्ट किया गया है। इसके बाद भी लगातार विदेशों से फोन आ रहे है.

नवीन कपूर, अध्यक्ष, पूर्वांचल निर्यातक संघ

आर्डर बल्क में मिले हंै। लेकिन, इतने कम समय में तैयार करना मुश्किल है। फिर भी जितना संभव उतनी साडिय़ों को तैयार करवाया जा रहा है.

राजीव अग्रवाल, एक्सपोर्टर

Posted By: Inextlive