पीएम 23 को करेंगे शिलान्यास 24 करोड़ आएगी लागत निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया में 4 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले म्यूजियम की लागत लगभग 24 करोड़


वाराणसी (ब्यूरो)सरकार वाराणसी में उनके जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर में भव्य और आधुनिक म्यूजियम बनवाने जा रही है। इस म्यूजियम का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को करेंगे। करीब 4 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले म्यूजियम की लागत लगभग 24 करोड़ है। संत रविदास जी की विरासत उनका जीवन, शिक्षाएं और रचनाओं को सजीव चित्रण करने वाला संग्रहालय होगा। जो उनके सम्पूर्ण जीवन और दर्शन के बारे में बताएगा। म्यूजियम का निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया में है।

म्यूजियम बनना प्रस्तावित

संत महात्माओं की धरती काशी में संत रविदास दास के जीवन पर आधारित आधुनिक म्यूजियम बनना प्रस्तावित है। यहां उनके आध्यात्मिक विरासत को संजोया जाएगा। ये संग्रहालय आपको 15वीं -16वीं सदी में वापस ले जाएगा। यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड वाराणसी के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन में उनके जीवन और दर्शन पर आधारित 4 हज़ार वर्ग मीटर में संग्रहालय बनेगा, जिसमें 5 बडी गैलरी होंगी.

परियोजना प्रबंधक ने बताया डिजिटल चित्र और चलचित्र के माध्यम से संत रविदास के जन्म, जीवन और आध्यात्मिक उनके गृहस्थ जीवन की जानकारी उपलब्ध होगी।

ताकि जान सके विचार

संग्रहालय आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी इंटरएक्टिव होगा, जिसमें संत शिरोमणि रविदास के जीवन के बहुत से अनछुए पहलुओं की जानकारी होगी। संग्रहालय में भक्ति आंदोलन के उनके योगदान के बारे में जानकारी संजोई जाएंगी। रैदास द्वारा दी गई शिक्षा, उपदेश और रचना के बारे में गैलरी में विशेष स्थान दिया गया है, जिससे आने वाली पीढ़ी भी उनके विचारों को जान सके। ग्राफिक्स व ऑडियो वीडियो के माध्यम से उनके साहित्यिक संकलन को दर्शाया जाएगा। रविदास म्यूजियम टेंडर प्रक्रिया में है। लैंडस्केपिंग के माध्यम से संग्रहालय को और खूबसूरत बनाया जाएगा। प्रशासनिक भवन, जन सुविधा के इस्तेमाल चीजें। कैफिटेरिया, सोविनियर शॉप, श्रद्धालुओं के बैठने आदि के लिए उपयुक्त स्थान होगा.

Posted By: Inextlive