-कैंट स्टेशन आने वाली ट्रेंस आठ से दस घंटे पहुंच रही लेट

-ट्रेनों में सफर कर रहे पैसेंजर्स की बढ़ी परेशानी

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण बनारस आ रही ट्रेनें घंटों लेट से पहुंच रही हैं। कोई ट्रेन आठ तो काई दस घंटे तक लेट आ रही है। ट्रेनों का परिचालन डिस्टर्ब होने से पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ गयी है। उन्हें कई-कई घंटे ट्रेन में ही गुजारना पड़ रहा है। यह परेशानी गुरुवार को और बढ़ गयी जब बनारस सहित आसपास इलाके में जबरदस्त बारिश हुई। इसमें भी ट्रेनों का संचालन बुरी तरह बेहाल हो गया। यहां प्लेटफॉर्म पर पानी भरने से आउटर पर ट्रेंस को खड़ा कर दिया गया था। जिससे पैसेंजर्स को घंटों इंतजार करना पड़ा।

इनका बिगड़ा शेड्यूल

मुंबई से चलकर कैंट स्टेशन आने वाली गाडि़यां 10 घंटे लेट से पहुंचीं। महानगरी कोविड स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय तड़के 3.40 बजे की बजाय दोपहर 01.45 बजे आई। वहीं, दादर-मंडुआडीह सुपरफास्ट ट्रेन तय समय रात 1.30 बजे के स्थान पर सुबह नौ बजे पहुंची। दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 12.50 की बजाय शाम आठ बजे पहुंची। एलटीटी-जयनगर पवन स्पेशल शाम 6.30 बजे पहुंची। रत्नागिरी स्पेशल ट्रेन नियत समय सुबह सात बजे की बजाए शाम पांच बजे पहुंची। मुंबई की बारिश का असर सूरत-छपरा ताप्तीगंगा स्पेशल पर भी दिखा। यह ट्रेन चार घंटे 20 मिनट की लेट से पहुंची। साथ ही मुंबई से चलकर वाराणसी आने वाली कामायनी स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से आठ घंटे लेट से कैंट स्टेशन पहुंची।

Posted By: Inextlive