रजिस्ट्रेशन न करने वालों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा

होम आइसोलेशन एप पर कोरोना पॉजिटिव का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि होम आइसोलेशन करने वाले कोविड मरीजों का एप पर रजिस्ट्रेशन करने का सोमवार को आखिरी दिन है। रजिस्ट्रेशन न करने वालों का होम आइसोलेशन निरस्त कर मंगलवार को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। होम आइसोलेशन करने वाले कोविड के मरीजों का होम आइसोलेशन एप पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। ऐसे लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए दो दिन की मोहलत दी गई थी। सोमवार को आखिरी दिन है। वाराणसी में अब तक 1000 से अधिक लोग होम आइसोलेशन में हैं, जबकि काफी कम लोगों ने ही इस एप पर रजिस्ट्रेशन किया है। रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और यदि कोई भी व्यक्ति इस पर अपना डाटा फील नहीं करता है तो उसका होम आइसोलेशन निरस्त कर दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि प्ले स्टोर से होम आइसोलेशन एप डाउनलोड कर सोमवार शाम तक अपना रजिस्ट्रेशन प्रत्येक दशा में करा लें। इसे कंप्यूटर पर सेंट्रलाइज देखा जाएगा और यदि किसी के द्वारा सोमवार को शाम तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है तो उसका होम आइसोलेशन निरस्त कर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

Posted By: Inextlive