सिंगर समर के करीबी को पुलिस ने गोइठहां अंडरपास ङ्क्षरग रोड से धर दबोचा अदालत ने आरोपित का न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए जेल भेजा

वाराणसी (ब्यूरो)भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में दूसरे आरोपित आजमगढ़ जिले के गद्दोपुर गांव निवासी संजय ङ्क्षसह को क्राइम ब्रांच व सारनाथ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पहले से ही जेल में बंद समर ङ्क्षसह के करीबी संजय ङ्क्षसह को लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां अंडरपास ङ्क्षरग रोड से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने उनको सिविल जज (जूनियर डिवीजन फास्टट्रैक द्वितीय) तनया गुप्ता के समक्ष पेश किया। पेशी के दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी उत्तम त्रिपाठी ने विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर संजय ङ्क्षसह को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी देते हुए उसकी न्यायिक रिमांड बनाने की अदालत से अपील की। अदालत ने आरोपित का न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए जेल भेज दिया.

यह है मामला

बता दें कि 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ क्षेत्र के एक होटल सोमेंद्र में फंदे से लटकता मिला था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गायक समर ङ्क्षसह और संजय ङ्क्षसह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। समर ङ्क्षसह को पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था.

Posted By: Inextlive