-बादल और कोहरे के काकटेल ने बदला मौसम का मिजाज

-दोपहर में सूरज का हुआ दर्शन, बादलों में छिपते ही बढ़ी गलन

::: प्वाइंटर :::

15.6

डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान बीते 24

घंटों में

5.6

डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया गुरुवार को शहर में

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी के चलते शुरू हुई शीतलहरी का असर बनारस में दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दस जनवरी के बाद से ही मौसम का मिजाज शहर में बदला हुआ है। आसमान में बादलों का कबजा है तो शाम ढलते ही कोहरे का दौर भी शुरू हो जा रहा है। इधर, वातावरण में ठंड का असर होने के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान में मामूली इजाफा भी शुक्रवार को दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहेगा। हालांकि अगले हफ्ते सोमवार के बाद से मौसम का मिजाज फिर से बदल जाएगा।

दोपहर में हुए सूर्य देव के दर्शन

शुक्रवार की सुबह कोहरे के साथ ही आसमान में बादलों की सक्रियता की वजह से धूप पर बादलों का साया रहा। इससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। 11 बजे के बाद मामूली धूप होने के साथ लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दोपहर बाद एक बार फिर से बादलों ने वातावरण को कैद कर लिया। जिससे गलन का असर दिखने लगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक मौसम का यही रुख रहेगा और इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर आने के बाद वातावरण का रुख दोबारा बदलेगा। वातावरण से पर्याप्त नमी मिली तो बूंदाबांदी का भी दौर हो सकता है। तेज बारिश भी हो सकती है।

सामान्य से कम रहा तापमान

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 92 परसेंट और न्यूनतम 88 परसेंट दर्ज की गई। मौसम का यह बदलाव अरब सागर से उठे बादल की वजह से हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लोकल नमी का स्तर बढ़ने पर ही बूंदाबांदी संभव है। जबकि वातावरण में गलन का दौर अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को राहत जल्द नहीं मिलने वाली है।

पिछले दिनों का तापमान डिग्री सेल्सियस में

डेट अधिकतम न्यूनतम

15 जनवरी 17 8.2

14 जनवरी 15.6 5.6

13 जनवरी 19.6 6.8

12 जनवरी 18 9.6

11 जनवरी 22 13.6

10 जनवरी 26 15.6

09 जनवरी 24.5 13.6

Posted By: Inextlive