-सैयदराजा के नेहरू नगर में कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

-ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंदौली : नगर पंचायत सैयदराजा के वॉर्ड नंबर दस नेहरू नगर में एक कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकते हुए विवाहिता मीनाक्षी देवी (24) का शव पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बरामद किया। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता अशोक जायसवाल ने विवाहिता के पति शिक्षक सूरज जायसवाल सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए लड़की की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पांच लाख की हो रही थी मांग

दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार पतरातू रामगढ़ झारखंड निवासी अशोक जायसवाल ने 24 जनवरी 2015 को अपनी पुत्री मीनाक्षी की शादी नेहरू नगर में परशुराम जायसवाल के पुत्र सूरज जायसवाल के साथ धूमधाम से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही फोर व्हीलर बोलेरो व व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपये की मांग हो रही थी। इस बात को लेकर पंचायत भी हुई थी। ससुर परशुराम जायसवाल, पति सूरज जायसवाल, ननद रेखा जायसवाल, सास इंद्रावती देवी, बहनोई रोशन, देवर चंद्र प्रकाश द्वारा बार-बार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर गुरुवार की शाम पुत्री की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस धारा 304 बी, 398 ए, 3/4 डीटी एक्ट के तहत पति, सास, ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Posted By: Inextlive