सारनाथ का वाकया, मृतक की बॉडी पर चोट के कई निशान मिले, परिजनों ने मौके पर पहुंच की शिनाख्त

VARANASI

सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर स्थित रंगीलदास पोखरे में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश उतराई मिली। सूचना पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। दो घंटे बाद बॉडी की शिनाख्त प्रहलाद राजभर (क्9 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले और मौके पर पहुंचे दोस्त व पड़ोसियों ने हत्या की आशंका जताई। मृतक दो दिन पहले घर से निकला था।

परिजन हैं खामोश

मृत प्रहलाद की मां गीता देवी ने बताया कि क्म् जुलाई को प्रहलाद रात दो बजे घर से निकला था। वह आये दिन शराब पीता था और उसका मानसिक संतुलन भी थोड़ा गड़बड़ था। वह पंचक्रोशी के रुप्पनपुर का रहने वाला था और तिलमापुर के भोला जायसवाल के यहां पंखे की जाली बनाने का काम करता था। एसओ ने बताया कि अब तक की जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है। जबकि मृतक के मुंह, दाएं हाथ की कोहनी और पेट पर चोट के निशान मिले और दांत भी टूटे हुए थे। सूचना पाकर फैक्ट्री में काम करने वाले मृतक के दो साथी संजय और शटरु पहुंचे थे। वहीं परिजनों ने हत्या के बाबत कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। मृतक के पिता नत्थू राजभर ट्राली चालक हैं। प्रहलाद चार भाइयों में सबसे छोटा था।

Posted By: Inextlive