- वाराणसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निकाली पदयात्रा

- सपा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर जताया विरोध

पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने पर रविवार सुबह वाराणसी व्यापार मंडल के लोगों ने पदयात्रा निकाली। बढ़ती कीमतों का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर पेट्रोल की कीमत को कम नहीं किया तो आंदोलन और तेज होगा। उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर पेट्रो पदार्थ की बढ़ती कीमत का विरोध किया।

वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा और युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सिगरा स्थित साजन सिनेमा के पास सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या व्यापारी पहुंचे। जहां से व्यापारियों ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमत को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि कोरोना के कारण व्यापार चौपट हो गया है। सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में आम पब्लिक का बजट बिगड़ गया है। भाजपा पदाधिकारी एवं व्यापारी संजय गुप्ता ने कहा कि पहले हम व्यापारी हैं। जब व्यापार ही नहीं रहेगा तो हम लोग बेकार हो जाएंगे। हमारी सरकार जरूर है, लेकिन गलत किया जाएगा तो इसका विरोध भी होगा। प्रदर्शन करने वालों में रमेश निरंकारी, मनीष गुप्ता, दीप्तिवान देव, सुनील लखमानी, जितेंद्र गुप्ता, विकास, नीरज, रमेश भारद्वाज, ओमप्रकाश, विवेक केसरी आदि शामिल थे।

Posted By: Inextlive