रानी की सराय के सोनवारा गांव निवासी रामनयन राम के पुत्र विशाल की बरात शुक्रवार को तहबरपुर क्षेत्र के भुईधरपुर दलित बस्ती में विनोद राम के घर जा रही थी. विनोद की पुत्री की शादी थी. द्वारचार के दौरान डीजे की धुन पर डांस कर रहे कुछ युवकों ने डीजे संचालक से मनपसंद गाना बजाने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए.

वाराणसी (ब्यूरो)आजमगढ में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर शुक्रवार की रात जमकर विवाद हुआ। डीजे संचालक व बरातियों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तहबरपुर बाजार में हुई।

रानी की सराय के सोनवारा गांव निवासी रामनयन राम के पुत्र विशाल की बरात शुक्रवार को तहबरपुर क्षेत्र के भुईधरपुर दलित बस्ती में विनोद राम के घर जा रही थी। विनोद की पुत्री की शादी थी। द्वारचार के दौरान डीजे की धुन पर डांस कर रहे कुछ युवकों ने डीजे संचालक से मनपसंद गाना बजाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान वर एवं वधू पक्ष के कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत गया। बवाल से बचने के लिए डीजे संचालक अपने साजो सामान के साथ मौके से निकल गए। डीजे संचालक ने तहबरपुर बाजार में पहुंच कर अपना वाहन रोक दिया। इसी बीच तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन बराती लाठी-डंडे के साथ पीछा करते हुए वहां पहुंच गए और डीजे संचालक पर हमला बोल दिया। मौके पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना में बराती प्रदीप राम, दिवस कुमार एवं प्रमोद घायल हो गए। घायल प्रदीप को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी, तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मृत प्रदीप को एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

Posted By: Inextlive