जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने घटनास्थल का जायजा लिया. पकहां गांव निवासी राम प्रवेश राम के घर एक सप्ताह से पारिवारिक विवाद चल रहा था. प्रतिदिन की तरह सुबह में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया.

वाराणसी (ब्यूरो)बलिया के सहतवार के पकहां गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने घटनास्थल का जायजा लिया। पकहां गांव निवासी राम प्रवेश राम के घर एक सप्ताह से पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रतिदिन की तरह सुबह में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। देखते ही देखते पति- पत्नी के बीच पहले कहासुनी फिर मारपीट हो गई। इसी बीच राम प्रवेश 29 वर्षीय पत्नी संगीता देवी को को लाठी से पीटने लगा। घटना स्थल पर ही संगीता की मौत हो गई।

गांव के लोगों का कहना है कि रामप्रवेश की शादी लगभग 10 वर्ष पहले बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव में संगीता से हुआ था। कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपस में विवाद चल रहा था। शादी के 10 वर्ष बीतने के बाद भी कोई संतान नहीं थे। इसी को लेकर राम प्रवेश तनाव में रहता था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद था। देखने से प्रतीत हो रहा है कि डंडे से हमला किया गया है। हत्या का आरोप पति पर ही है। संगीता की छोटी बहन की शादी इसी घर में हुई है। उसका कहना है कि पति-पत्नी का विवाद हुआ था। हाथापाई के बाद यह घटना हुई है.

----

गुस्सा नियंत्रित नहीं होने पर ऐसा कदम उठाते हैं लोग

अधिसंख्य लोग गुस्सा नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। गुस्सा नियंत्रित नहीं करने पर इस तरह के कदम लोग उठा लेते हैं। यह तब होता है जब घर अथवा समाज में तनाव की स्थिति हर समय बनी रहती है। गुस्सा आने पर मौके से हट जाना चाहिए या फिर किसी और सकारात्मक काम में जुट जाना चाहिए.

अनुष्का सिन्हा, मनोचिकित्सक.

Posted By: Inextlive